{"_id":"58d17d154f1c1b870a1a1131","slug":"multilevel-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के सभी सेक्टरों में बने मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के सभी सेक्टरों में बने मल्टीलेवल पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र नोएडा में पार्किंग की समस्या के मद्देनजर हाईकोर्ट ने कहा कि नोएडा के हर सेक्टर में मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। कोर्ट ने नोएडा के वकील से पूछा है कि इस प्रकार की व्यवस्था क्यों नहीं की जा सकती है। क्या इसमें कोई अड़चन है। कोर्ट ने इस पर 10 अप्रैल 2017 को हलफनामे के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। नोएडा के अधिवक्ता का कहना था कि यह एक पुराना शहर है इसलिए प्रत्येक सेक्टर में मल्टीलेवल पार्किंग बना पाना संभव नहीं है।
नोएडा के श्रीकांत वैद्य की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया है कि नोएडा की आबादी दिनों दिन बढ़ती जा रही है और उसी अनुपात में वाहनों की संख्या भी। वहां पार्किंग की जबरदस्त समस्या है। ज्यादा से ज्यादा मल्टीलेवल पार्किंग इसका निदान हो सकता है। हाईकोर्ट ने नोएडा के अधिवक्ता से नोएडा का कुल क्षेत्रफल, वहां की आबादी, पंजीकृत वाहनों की संख्या आदि ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। कोर्ट का कहना था कि जब मुंबई जैसे शहर में मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा सकती है तो नोएडा में क्यों नहीं। याचिका पर 10 अप्रैल को सुनवाई होगी।