फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   modi government cabinet minister Mukhtar Abbas Naqvi came to Prayagraj for muharram pray

मुहर्रम की इबादत के लिए प्रयागराज आए नकवी, मोदी सरकार के लिए कही यह बात

Sun, 23 Aug 2020 10:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Aug 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
modi government cabinet minister Mukhtar Abbas Naqvi came to Prayagraj for muharram pray
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एनआई
बरेली में अपनी बीमार बहन को देखने के बाद केंद्र में मोदी सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां सुबह 10.40 बजे के आसपास प्रयागराज एयरपोर्ट में उनका चार्टर्ड विमान लैंड हुआ। इस दौरान यहां चुनिंदा भाजपाई ही उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से मुख्तार अब्बास सीधे अपने गांव भदारी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


हर वर्ष मोहर्रम के मौके इबादत के लिए मुख्तार अब्बास नकवी प्रयागराज आते हैं। इस बार कोविड-19 की वजह से उन्होंने अपना कार्यक्रम छोटा रखा। सुबह बरेली से वह चार्टड प्लेन से प्रयागराज के लिए उड़े। घंटे भर में ही बरेली से वह यहां पहुंच गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष तनवीर रिजवी ने बताया कि रामपुर के बाद मुख्तार अब्बास नकवी बरेली गए थे।
विज्ञापन


वहां स्वास्थ्य लाभ ले रही बहन महिरा नकवी का हालचाल लेने के बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हुए। प्रयागराज एयरपोर्ट पर पवन कुमार पांडेय, विवेक कुमार, ओम प्रकाश, आसिफ आदि ने उनकी अगुवाई की। इन सभी के साथ वह अपने गांव भदारी गए। वहां परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात करने के साथ ही उन्होंने इबादत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को अपने पैतृक गांव भदारी प्रतापपुर पहुंचे और मुहर्रम के दूसरे दिन कर्बला पहुंच कर फतेहा पढ़ा तथा गांव स्थित इमामबाड़े पर भी गए। जहां उन्होंने  नौहा पढ़कर विश्व कल्याण के लिए जियारत की। 

उन्होंने कहा भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सबका साथ सबका विकास कर रही है। कोविड -19, पड़ोसी देशो से मिल रही चुनौती जनकल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं के मुद्दे पर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास को विश्व ने सराहा। वैसे तो मोहर्रम पर हर साल ताजिया को कंधा देने आते हैं।

वहीं पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वो घर में सबसे बुजुर्गवार स्वयं मंत्री को पाल पोस बड़ा करने वाली ममतामयी मां हाशमी बेगम के खराब स्वास्थ्य की जानकारी लिया व गले मिले। मौके पर कुवर वी के सिंह प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा, जिलाउपाध्क्ष हरिभूषण सिंह, सैफुल अब्बास, कमलेश यादव, सैयद अहमद एडवोकेट, उपजिलाधिकारी हंडिया सुभाष यादव, माजिद अब्सार, भरत कुमार प्रभारी निरीक्षक सरायममरेज मौजूद रहे ।


भाजपा नेता सैय्यद वसीम अहमद ने बताया कि भदारी से वह सीधे एयरपोर्ट आए। यहां से वह प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वसीम ने बताया कि मुख्तार अब्बास नकवी का यह निजी कार्यक्रम था। इसी वजह से विभागीय एवं पार्टी के लोगों को आने के लिए मना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed