फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Muharram procession taken out after midnight in Sirsa, tension spread in the area, FIR lodged against 50

Prayagraj : सिरसा में आधी रात बाद निकाला मोहर्रम का जुलूस, इलाके में फैला तनाव, 50 पर एफआईआर, 22 गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा कस्बे में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद निकाले गए मोहर्रम के जुलूस से इलाके में तनाव फैल गया। नई परंपरा के विरोध में कई संगठन और स्थानीय व्यापारी खड़े हो गए। इस दौरान कहासुनी के साथ मारपीट की नौबत आ गई।

विज्ञापन
Muharram procession taken out after midnight in Sirsa, tension spread in the area, FIR lodged against 50
जुलूस निकालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 22 लोग। पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा कस्बे में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद निकाले गए मोहर्रम के जुलूस से इलाके में तनाव फैल गया। नई परंपरा के विरोध में कई संगठन और स्थानीय व्यापारी खड़े हो गए। इस दौरान कहासुनी के साथ मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह पुलिस ने सबको शांत कराया। मामले में पुलिस ने छह को नामजद करते हुए 50 पर एफआईआर दर्ज की है। 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सिरसा कस्बे के रमकियान से होते हुए फटका भीतर और हीराराम कटरा में जुलूस निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले सिरसा कस्बे में जुलूस नहीं निकाला जाता है। यह नई परंपरा की शुरुआत है। यह सूचना इलाके में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी जमा हो गए।दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन


गनीमत रही कि तब तक पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में एसीपी मेजा सीपी उपाध्याय, मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय भी पहुंच गए। किसी तरह मामला शांत कराया। कस्बे के व्यापारी भगवान केशरी, बृजेश, शिवम केशरी, अंशू, सुधीर की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के आरजू, सुड्डू, मोविन, अली तालीम, तस्लीम शेख, गुड्डू सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। शुक्रवार दोपहर तक पुलिस ने मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई परंपरा के तहत जुलूस निकाला गया। इसका विरोध किया गया। पुलिस-प्रशासन की सतर्कता से दोनों पक्षों में विवाद होने से बच गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। - लखन केशरी, चेयरमैन नगर पंचायत सिरसा।

बिना अनुमति जुलूस निकाला गया। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। नई परंपरा के तहत जुलूस निकालने के आरोप में कार्रवाई की गई है। 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - एसपी उपाध्याय, एसीपी मेजा

यह लोग गिरफ्तार किए गए

समीर, शहाबुद्दीन, मकबूल अहमद, आरजू कुरैशी, सद्दाम हुसैन, शहबान, आशिक अली, मुस्तकीम अली, गुल हसन, अय्याज अहमद, मोहम्मद सद्दाम, मोबिन, इरफान अली, एजाज राइन, हुसनैन, सबनैन, ननका अली, सद्दाम हुसैन, शिपू, मोनू कुरैशी, मोहम्मद फराज और मोहम्मद सुहेल गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed