फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mr. Murray was at the time , was the way the engine failure

साहब के लिए समय पर आई मुरी, बीच रास्ते इंजन हो गया फेल

Sun, 26 Jun 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mr. Murray was at the time , was the way the engine failure
train fire - फोटो : Amar Ujala
पिछले कई दिनों से विलंब से इलाहाबाद पहुंच रही मुरी एक्सप्रेस शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना के लिए समय से यहां पहुंच गई। ऐसा इसलिए क्योंकि महाप्रबंधक को मुरी एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर कानपुर जाना था। इसके लिए बीच रास्ते छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस-पैसेंजर एवं मालगाड़ियां रोक ली गईं। समय पर मुरी इलाहाबाद पहुंच तो गई, लेकिन यहां से चलने के बाद उसका इंजन फेल हो गया। बाद में एक दूसरा इंजन भेजा गया। तब तक महाप्रबंधक एक दूसरी ट्रेन स्वतंत्रता सेनानी में सवार होकर कानपुर चले गए। 
विज्ञापन


निरीक्षण के लिए एनसीआर के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना को शनिवार की सुबह मुरी एक्सप्रेस से कानपुर जाना था। लेकिन पिछले कई दिनों से मुरी इलाहाबाद समय से नहीं पहुंच रही थी। इसे देखते हुए आज सुबह से कंट्रोल रूम में रेलवे के वरिष्ठ अफसर पहुंच गए। एनसीआर जोन में मुरी के प्रवेश करने के बाद उस पर निगाहें टिक गईं। इलाहाबाद पहुंचने में ट्रेन लेट न हो इसके लिए मुंबई जनता को रोक कर मुरी को पास किया गया।
विज्ञापन


ऊंचडीह में चुनार पैसेंजर को तो नैनी में गोदान एक्सप्रेस को रोक कर मुरी पास कर दी गई। इसके पहले भीरपुर में मेन लाइन में मालगाड़ी खड़ी थी तो वहां लूप लाइन से मुरी को निकाला गया। जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन में जीएम सवार हो गए। भरवारी पहुंचते ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन में जीएम थे, सो इलाहाबाद में हड़कंप मच गया। सुबह 10.20 बजे हुए इस वाकये के बाद मनौरी से एक दूसरा इंजन भेजा गया। इस बीच वहां स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पहुंच गई। जीएम के लिए वहां ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी में सवार होकर कानपुर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed