स्वामी वासुदेवानंद के पक्ष में उतरे सांसद केशव प्रसाद
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को ज्योतिष्पीठाधीश्वर की हैसियत से माघ मेला क्षेत्र में जमीन और सुविधा देने के लिए सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मेला प्रशासन कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन ने परंपरा से स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को मिलने वाली भूमि और सुविधाएं न देकर उनके भक्तों का अपमान किया है। अगर 48 घंटे के अंदर उन्हें मिलने वाली सुविधाएं न मिली तो जनांदोलन होगा।
धरना देने वालों में आचार्य सुदर्शन, संकर्षण , आचार्य मनोहर दास, विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, अमित पाठक, योगेश शुक्ला, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, देवेंद्र नाथ मिश्रा, शैलतनया श्रीवास्तव मनोज कुशवाहा आदि रहे।