एमपीएमएलए कोर्ट : सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के विरुद्ध वारंट
आरोप है कि पूर्व विधायक ने एक ही जमीन को कई लोगों को एग्रीमेंट कर दिया था। विवेचना के दौरान पूर्व विधायक के पुत्र कवि अहमद का नाम विवेचना अधिकारी ने निकाल दिया था।
विस्तार
प्रकरण थाना सिविल लाइन का है। करेली निवासी नवी बक्स ने पूर्व विधायक और उनके बेटे कवि अहमद के खिलाफ 25 नवंबर 2017 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि सईद अहमद ने सिविल लाइन में जमीन दिखाई और उसे दिलाने के नाम पर सहकारी आवास समिति के सचिव से मिलवाया था। जमीन का 80 लाख में सौदा तय हो गया।
पूरा पैसा लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। बाद में पता चला कि सईद ने उसी जमीन को कई लोगों से पैसा लेकर एग्रीमेंट किया है। विवेचना के दौरान विवेचक ने सईद अहमद के बेटे का नाम मुकदमे से निकाल दिया था।