फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Reeta Bahuguna Joshi did bone immersion with moist eyes of kiyana

नम आंखों से पौत्री कियाना का सांसद रीता ने किया अस्थि विसर्जन 

Sun, 22 Nov 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
MP Reeta Bahuguna Joshi did bone immersion with moist eyes of kiyana
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने शनिवार को नम आंखों से पौत्री कियाना जोशी का अस्थि विसर्जन हरिद्वार के हर की पैड़ी में किया। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में सांसद के भाई एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन


सांसद प्रयागराज से दिल्ली एवं वहां से विमान द्वारा शनिवार को ही जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंची। एयरपोर्ट से वह अपने पुत्र मयंक जोशी, बहु रिचा आदि के साथ सीधे हरिद्वार गई। यहां सांसद की छह वर्षीय पौत्री कियाना जोशी का अस्थि विसर्जन वैदिक मंत्रोचार द्वारा हुआ। उसके बाद अस्थि कलश मां गंगा में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखे नम रहीं।
विज्ञापन


सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस दौरान सांसद के पति पूरन चंद्र जोशी, शेखर बहुगुणा, साकेत बहुगुणा, विधायक सौरभ बहुगुणा, डॉ निखिल बहुगुणा, मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा, विधायक प्रदीप बत्रा, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, कर्नल रोहित मिश्रा, अमोल, नवनीत, शेखर, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed