फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Praveen informed villagers about the schemes

Prayagraj News: सांसद प्रवीण ने ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

Mon, 22 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 22 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
MP Praveen informed villagers about the schemes
विकास खंड के अब्दालपुर खास गांव में शनिवार रात चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण कुमार पटेल ने ग्रामीणों को योजनाओं और पात्रता की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश सचिव राज कुमार पटेल ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने और किसी भी समस्या के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान क्रांति देवी, एडीओ पंचायत द्वारिका पटेल आदि रहे। वहीं, बहरिया के रामगढ़ कोठारी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में स्टाॅल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा ने कहा कि आज गांव के लोग भी अपने को शहर की सुविधाओं के अनुरूप महसूस कर रहे हैं। मौके पर खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ सिंह, सीमा यादव, दिनेश पटेल, सरोजा देवी, सुनीता देवी, अनिल पटेल, दिनेश पांडेय, विपिन शुक्ला, लक्ष्मी कांत शुक्ला, मूलचंद उर्फ मुन्ना पासी आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, मेजा में ब्लॉक प्रमुख उरुवा के प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने कहा कि गांव की समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री दृढ़ संकल्पित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि रामनगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील शुक्ला, नीरज सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में अविवाहित को विवाहिता बताने का मामला पहुंचा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जलालपुर चांधन गांव के राम कैलाश हरिजन ने अपनी अविवाहित पुत्री सरिता के विवाह के लिए आवेदन किया था, लेकिन ब्लॉक स्तर से रिपोर्ट लगा दी गई कि उसका विवाह एक वर्ष पहले हो चुका है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस गलत रिपोर्ट को सुधरवाने के लिए उनकी फाइल हफ्तेभर तक ब्लॉकस्तर पर घूमती रही, लेकिन अधिकारियों ने सुधि नहीं ली। थक-हारकर शनिवार को पीड़ित परिवार ग्राम पबनाह में आयोजित चौपाल में पहुंचा।

इस दौरान फाफामऊ विधायक गुरुप्रसाद मौर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ समाज कल्याण मोमिना बानों को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कौड़िहार समाज कल्याण अधिकारी का मोमिना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed