फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP MLA Court: Mukhtar Ansari produced through video conferencing

एमपी एमएलए कोर्ट: मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी

Tue, 06 Jul 2021 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 11:56 PM IST
सार

  • राम सिंह हत्याकांड और फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में हुई सुनवाई

विज्ञापन
MP MLA Court: Mukhtar Ansari produced through video conferencing
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में राम सिंह मौर्य दोहरे हत्याकांड और फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में विधायक मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई है। हत्याकांड के मामले में शेष बहस के लिए कोर्ट ने 12 जुलाई की तारीख नियत की गई है। यह सुनवाई स्पेशल जज एमपी एमएलए आलोक कुमार श्रीवास्तव ने एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुन कर दिया है।

विज्ञापन


प्रकरण जनपद मऊ के दक्षिण टोला थाने का है। स्पेशल कोर्ट में राम सिंह मौर्य दोहरे हत्याकांड में सुनवाई चल रही है। जिसमें अभियोजन की बहस और मुख्तार अंसारी की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। मंगलवार को अभियुक्त राजन सिंह की ओर से शेष बहस होनी थी, लेकिन उनके अधिवक्ता द्वारा समय लिए जाने के कारण बहस टल गई। अब इस प्रकरण में 12 जुलाई को शेष बहस होगी। 

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी सहित छह अभियुक्तों के खिलाफ फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले में आरोप पत्र स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के लिए पत्रावली आई है। प्रकरण मऊ के दक्षिण टोला थाने का है। जिसमें कोर्ट ने अभियुक्तों को नोटिस जारी किया है। दोनों प्रकरणों में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed