फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Chandrashekhar Azad said: Azad Samaj Party will contest assembly by-elections10 seats including Phulpur

सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले : फूलपुर समेत सभी 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

Sun, 28 Jul 2024 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar Azad said: Azad Samaj Party will contest assembly by-elections10 seats including Phulpur
सभा को संबोधित करते सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला।

बहुजन समाज के लोगों पर हो रहे जुल्म से मुक्ति तभी मिल सकेगी, जब पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को एक-एक वोट पार्टी को देने के लिए प्रेरित करे। यदि ऐसा हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब आपके सारे कार्य चुटकी बजाते हो जाएंगे। यह कहना है आजाद समाज पार्टी कांशीराम के मुखिया नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का। चंद्रशेखर ने शनिवार को फूलपुर के रूदापुर और बहरिया में जनसभा संबोधित की। कहा कि पार्टी दस सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में बिना किसी से गठबंधन किए अपना प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों ने जो बलिदान दिया था। वह अधूरा रह गया है। उसी को पूरा करने के लिए वह आए हैं। समाज के लोगों का सहयोग मिला तो आगामी 10 वर्षों में किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 2027 में संकल्प के साथ आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने को कहा। इस मौकेे पर दर्जन भर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, विधानसभा अध्यक्ष अंशुमान वर्मा, अनिल कुमार, फतेह बहादुर, नीरज गौतम, नरेंद्र गौतम, शशिकांत आजाद, रामअभिलाष रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

पांच किलो राशन में सिमट गई 25 प्रतिशत जनता

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहरिया के कॉलोनी चौराहा धमौर में आयोजित सभा में कहा कि देश की 25 प्रतिशत जनता पांच किलो राशन में सिमट गई है। युवा डिग्रियां लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फसलों के उचित मूल्य न मिलने से किसान तबाह हो रहे हैं। सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। पेपर लीक सरकार की पहचान है। गुलामी की बेड़ियों को काटने के लिए परिवर्तन लाना होगा।

सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष विजय सरोज के अलावा अखिलेश आजाद, संदीप आंबेडकर, दीना नाथ गौतम, शशिकांत यादव, अनीस अहमद, आदित्य यादव, सुलभ यादव, संजना आंबेडकर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed