{"_id":"6b0b3af5ab17802ca801c357","slug":"mp-assures-farmers-affected-by-vindhya-expressway-of-a-solution-allahabad-news-c-417-1-sald1007-11362-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विंध्य एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों को सांसद ने दिया समाधान भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विंध्य एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों को सांसद ने दिया समाधान भरोसा
Sun, 29 Nov 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर में पुश्तैनी जमीन और मकान बचाने की गुहार लगाते किसानों की समस्याएं सुनते सांसद प्रवीण पट
विंध्य एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित इंटरचेंज रोड के कारण चार गांवों के किसानों की जमीन और मकान खतरे में हैं। सांसद प्रवीण पटेल ने शनिवार को रुदापुर, देवनहरी, टटिहरा और बरेठी गांवों का दौरा किया।
उन्होंने एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे खेतों और मकानों का निरीक्षण किया। प्रभावित किसानों ने सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि इंटरचेंज के निर्माण से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि और पुश्तैनी मकान संकट में हैं।
अनिल त्रिपाठी और महावली यादव ने कहा कि भूमि छिनने से आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने इंटरचेंज का स्थान बदलने या इसका प्रारूप संशोधित करने की मांग उठाई। उन्होंने उचित मुआवजा और वर्तमान सर्किल रेट बढ़ाने की भी मांग की। संतोष उपाध्याय ने परिवार के सामने आजीविका का संकट आने की बात कही।
विज्ञापन
सांसद ने जिलाधिकारी प्रयागराज से फोन पर वार्ता की। उन्होंने किसानों की मांगों और संभावित नुकसान की पूरी जानकारी दी। सांसद ने आश्वासन दिया कि तीन दिसंबर के बाद जिलाधिकारी और यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में किसानों की जमीन और आशियाने बचाने के लिए उचित समाधान और वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जाएगी। मौके पर देवराज उपाध्याय, वकील शुक्ला, प्रदीप यादव, पवन सिंह, राधे यादव, शेखर त्रिपाठी, विमल मिश्रा रहे।