फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother's court decorated with flowers and jewellery, on Saptami there will be darshan of Kaalratri form

Prayagraj News: फूलों और आभूषणों से सजा मां का दरबार, सप्तमी पर कालरात्रि स्वरूप के होंगे दर्शन

Sat, 17 Oct 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mother's court decorated with flowers and jewellery, on Saptami there will be darshan of Kaalratri form
नवरात्रि ललिता देवी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की षष्ठी पर शुक्रवार को शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी और मां ललिता देवी मंदिर में मां कात्यायनी के दिव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। फूलों और आभूषणों से सजे मां के अलौकिक स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


कल्याणी देवी मंदिर में मां का बहुरंगी पुष्पों और विविध आभूषणों से भव्य शृंगार किया गया। मां सिंह पर विराजमान थीं और उनकी गोद में बालिका बैठी थी। सुबह 5:15 बजे पूजन के बाद मंगला आरती हुई।
विज्ञापन


मीरापुर स्थित प्राचीन राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी सिद्धपीठ मां ललिता देवी मंदिर में बेला, गेंदा और गुलाब के फूलों से दरबार सजाया गया। 11 ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ किया। मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल रहे और आचार्य पं. शिव मूरत मिश्रा ने नेतृत्व किया। शयन आरती के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कालरात्रि स्वरूप में दर्शन देंगी मां
नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को दोनों मंदिरों में मां कालरात्रि का विशेष शृंगार होगा। मां ललिता देवी का दरबार गुलाब-गुड़हल के फूलों और देशी घी के मिट्टी के दीयों से सजाया जाएगा। वहीं, मां कल्याणी देवी मुंडमाला धारण किए और हाथों में खड्ग, खप्पर व मुंड लिए भक्तों को दर्शन देंगी।

नवरात्रि ललिता देवी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। अमर उजाला

नवरात्रि ललिता देवी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed