फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother Sheetla's Grace Festival begins in Kunwarpatti with a water journey and almanac worship

Prayagraj News: कुंवरपट्टी में जलयात्रा और पंचांग पूजन के साथ मां शीतला कृपा महोत्सव शुरू

Wed, 28 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 28 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Mother Sheetla's Grace Festival begins in Kunwarpatti with a water journey and almanac worship
मेजा के कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव के जल यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
कुंवरपट्टी में जलयात्रा और पंचांग पूजन के साथ मां शीतला कृपा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। परवा गंगा घाट से जल लेकर 2100 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ महोत्सव स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान मां शीतला और गंगा मैया के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। जलयात्रा में हाथी-घोड़ा के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव का शुभारंभ सन 2007 में किया गया था। तभी से प्रत्येक वर्ष डीजीएस परिवार की ओर से मां शीतला कृपा महोत्सव मनाया जाता है। दो साल पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी महोत्सव में आए थे। मां शीतला कृपा महोत्सव 29 जनवरी तक चलेगा। 30 जनवरी को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजक भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया ने आभार व्यक्त किया। डीजीएस परिवार के तीर्थराज शुक्ल, सूरज देव शुक्ल, ब्रह्म देव शुक्ल, ईश्वर देव शुक्ल ने बताया कि 28 जनवरी को मानस पारायण विराम के साथ औपचारिक हवन, देवी जी की महाभिषेक, भव्य शृंगार और छप्पन भोग कार्यक्रम होगा। जलयात्रा में एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह, पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय, मुन्नन शुक्ल, भामे शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आएंगे मनोज तिवारी और रविकिशन
महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को दोपहर दो बजे भजन गायक एवं सांसद मनोज तिवारी मृदुल और सांसद रविकिशन शुक्ल पहुंचेंगे। वह अपने भोजपुरी गीतों के माध्यम से जलवा बिखेरेंगे। यह जानकारी महोत्सव के आयोजक भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed