{"_id":"697d15c1e53602ba94041c84","slug":"mother-sheetla-kripa-mahotsav-concludes-crowd-of-devotees-gathers-for-the-feast-naini-news-c-417-1-man1001-3054-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क पर गिट्टी गिराई पर नहीं शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क पर गिट्टी गिराई पर नहीं शुरू हुआ काम
Sat, 31 Jan 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ–भगदेवरा बाजार मार्ग पर गिट्टियां गिरा कर ठेकेदार लापता हो गया। गिट्टियों की वजह से राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। करीब पखवाड़े भर पहले सड़क पर गिट्टियां गिराई गई थी। लेकिन, अब तक काम शुरू नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। भगदेवरा के राम सुमेर, लाई के लल्लू सिंह ने कहा कि करीब डेढ़ माह से मार्ग की मरम्मत की जा रही है। इस दौरान मानकों की अनदेखी व भारी अनियमितता की शिकायत भी की गई थी।
मौके पर पहुंच मामले की जांच कर अवर अभियंता ने पुन: मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने गिट्टी गिराकर लापता हो गया। करीब 20 दिनों से कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
अवर अभियंता रीना सोनी ने बताया कि ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण पूरा कराने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।