{"_id":"588fa7994f1c1b691ae7ff66","slug":"mother-s-power-would-remove-obstacles-to-building-a-temple-of-vhp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करेगी विहिप की मातृ शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करेगी विहिप की मातृ शक्ति
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 31 Jan 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) निर्णायक लड़ाई के मूड में है। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में संवैधानिक तरीके से मंदिर निर्माण की बात कहे जाने के बाद विहिप को इस मुद्दे पर अब और मजबूती मिल गई है। मंदिर निर्माण के लिए विधानसभा चुनाव बाद विहिप की देश व्यापी अभियान चलाने की तैयारी है। इसमें जहां एक ओर संत समाज को शामिल किया जाएगा तो दूसरी ओर अब महिलाओं की भी विहिप ने भागीदारी कराने की बात कही है। माघ मेला शिविर सोमवार को दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं से कहा गया कि मंदिर निर्माण को लेकर जो बाधाएं आ रही है, उसे मातृ शक्ति दूर करे।
परेड ग्राउंड स्थित विहिप के काशी प्रांत की ओर से आयोजित शिविर में इस बार अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कैसे हो उसे लेकर मंथन चल रहा है। पहले यहां चिंतन वर्ग की बैठक, फिर तीन दिवसीय अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख सम्मेलन और उसके बाद हुए संत सम्मेलन में राम मंदिर निर्माण को लेकर ही चर्चा हुई। अब इसी क्रम में सोमवार से मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।
इसमें 18 जिलों की 200 से ज्यादा महिलाओं ने शिरकत की। शिविर के उद्घाटन सत्र में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जो बाधा आ रही है उसके खिलाफ मातृ शक्ति खड़ी हो। कहा कि आज हिंदू समाज के मान बिंदुओं पर आक्रमण हो रहा है। हिंदू संस्कृति को नष्ट करने का भी प्रयास किया जा रहा है। लव जेहाद चलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इन सब के खिलाफ मातृ शक्ति को अब खड़ा होना पड़ेगा। मातृ शक्ति के बल पर ही भारत में एक बार फिर से हिंदू की संकल्पना के आधार पर राम राज्य स्थापित हो सकता है। शिविर में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी, विमल प्रकाश, प्रतिमा जी, प्रज्ञा, संगीता ताई, सरोज, रीता सिंह आदि मौजूद रही।