{"_id":"5f85fc228ebc3e9bb15ef196","slug":"mother-daughter-brutally-murdered-near-mla-residence-allahabad-news-ald2888797110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आवास के समीप मां-बेटी की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक आवास के समीप मां-बेटी की बेरहमी से हत्या
Wed, 14 Oct 2020 12:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल के आवास से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक मकान में मंगलवार को सरिता (28) व उसकी बेटी तनु (7) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला को गर्दन रेत कर और बेटी को गला घोट कर मौत के घाट उतारा गया था। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सिराथू विधायक व एएसपी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंचे। वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है।
महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां बाजार निवासी मोहित साहू डीजे का कारोबार करता है। वह पिछले तीन साल से विधायक शीतला प्रसाद पटेल के घर के समीप अनूप यादव के मकान में रह रहा था। मोहित के मुताबिक मंगलवार सुबह वह डीजे का समान लेने प्रयागराज गया था।
शाम करीब सात बजे घर लौटा तो मुख्य दरवाजे पर लगा चैनल खुला था। अंदर जाकर देखा तो बेटी तनु (7) की लाश बेड पर पड़ी थी। जमीन पर पत्नी सरिता (28) का शव पड़ा हुआ था। सरिता की गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी, जबकि तनु को गला दबाकर मारे जाने की आशंका जाहिर की गई। पत्नी व बेटी की लाश देख मोहित बिलखने लगा।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुन मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद विधायक शीतला प्रसाद, एएसपी समर बहादुर, सीओ रामवीर सिंह, सैनी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ पहुंचे। घटना का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। इस बाबत एएसपी का कहना है आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता लगाया जाएगा कि घर के अंदर कौन गया। फिलहाल अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।