Prayagraj : नवाबगंज में मां-बेटी की जहर निगलने से गई जान, परिवार में मचा कोहराम
मां-बेटी की जहर निगलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंची तो लोग बदहवास रह गए। निर्मला देवी (62) पत्नी स्व गुलजार उर्फ रमेश तथा बेटी बिटाऊ (32) पत्नी बबलू निवासी शिवलाल का पूरा थाना नवाबगंज घर पर रहती थी।
विस्तार
मां-बेटी की जहर निगलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंची तो लोग बदहवास रह गए। निर्मला देवी (62) पत्नी स्व गुलजार उर्फ रमेश तथा बेटी बिटाऊ (32) पत्नी बबलू निवासी शिवलाल का पूरा थाना नवाबगंज घर पर रहती थी। बताया गया कि निर्मला देवी के दो बेटे मुंशीलाल व सुनील अपनी पत्नी के साथ पत्नी पुणे में रहते हैं। दोनों पुणे में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
निर्मला तथा उसकी बेटी बिटाऊ घर पर रहकर मजदूरी करके जीवन यापन करते रहे। बुधवार की देर रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर मां बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले आया गया। हालत में सुधार न आने पर जिन्हें इलाज के लिए जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। जानकारी मिलते बेटा तथा बहू पुणे से घर के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि बिटाऊ का मानसिक संतुलन काफी दिनों से ठीक नहीं रहता था। उसकी शादी दो बार हुई, लेकिन कुछ दिनों के बाद टूट गई। इसके बाद वह अपने मां के साथ मायके में रहने लगी थी।
भगवतीपुर में बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुजुर्ग किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कोशिश कर देखा गया तो वह फंदे में लटके हुए थे।दशरथ लाल (65) पुत्र जगदेव प्रसाद निवासी भगतवीपुर अहिरान खेती करने के साथ पशुपालक थे। मृतक का नया मकान प्रयागराज- रायबरेली हाईवे पर है। जिसमें बेटा, बहू और पत्नी रहते हैं। पुश्तैनी मकान में दशरथ लाल रहते रहे।
बताया गया कि कुछ दिनों से दशरथ लाल परिवार से अलग होकर पुराने मकान में रहने लगे। बुधवार की शाम खाना खाकर वह कमरे में सो गए। सुबह करीब 9 बजे परिजन उनके पास पहुंचे देखा कि दरवाजा बंद था। आवाज देने से कोई जबाब नहीं मिला।शक होने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। सूचना मिलते पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक की पत्नी मालती देवी व इकलौते बेटे प्रमोद कुमार का रो-रो कर बुरा हाल रहा।