फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 900 special trains run during Maha Kumbh AI cameras will be installed in all rail engines

Maha Kumbha: महाकुंभ के स्नान पर्व पर चलेंगी 900 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, सभी रेल इंजनों में लगेंगे AI कैमरे

Tue, 20 Aug 2024 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Aug 2024 09:57 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा और संरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम कर रहा है। वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान मुख्य स्नान पर्व पर 530 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। इस बार प्रमुख स्नान पर्व पर 900 से अधिक ट्रेन चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
More than 900 special trains run during Maha Kumbh AI cameras will be installed in all rail engines
कुंभ के लिए रेलवे चलाएगा 900 स्पेशल ट्रेन - फोटो : iStock

विस्तार

महाकुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्व पर रेलवे 900 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी रेल इंजनों में आर्टिफिशियल बेस्ड कैमरे लगेंगे। इस तरह के कैमरे स्टेशन के यार्ड में भी लगाए जाएंगे। मंगलवार को यह बातें चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) जया वर्मा सिन्हा ने कही।

विज्ञापन

सीआरबी मंगलवार को मेले के मद्देनजर रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन, झूंसी, रामबाग रेलवे स्टेशन के अलावा मेला क्षेत्र स्थित आई ट्रिपल सी का भी निरीक्षण लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा और संरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम कर रहा है। वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान मुख्य स्नान पर्व पर 530 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। इस बार प्रमुख स्नान पर्व पर 900 से अधिक ट्रेन चलाने की तैयारी है। अगर जरूरत हुई तो इससे अधिक ट्रेनों का भी संचालन किया जा सकता है।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन की क्रू लॉबी में संवाददाताओं से बातचीत में चेयरमैन ने कहा कि प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इसका एक हिस्सा महाकुंभ के पहले करने की तैयारी है, जबकि पूरा निर्माण तकरीबन दो वर्ष में होगा। रेलवे ने राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्लान भी तैयार किया है।

उत्तर रेलवे के जंघई से फाफामऊ दोहरीकरण कार्य और वाराणसी से प्रयागराज एनईआर का दोहरीकरण कार्य महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। सीआरबी ने कहा कि प्रयागराज में तमाम रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज का भी निर्माण चल रहा है। आने वाले दिनों में इसका लाभ शहरियों को मिलेगा। इसके पहले सीआरबी ने प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल, कंट्रोल टावर, फुट ओवर ब्रिज के साथ सिविल लाइंस साइड में बने स्लीपिंग पॉड का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान एनसीआर के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी, एनआर जीएम शोभुन चौधुरी, एनईआर जीमए सौम्या माथुर, डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी, डीआरएम लखनऊ एसएम शर्मा, डीआरएम वाराणसी वीके श्रीवास्तव, सीपीआरओ एनआर हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ एनसीआर शशिकांत त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला अफसर मौजूद रहे।

महाकुंभ में बढ़ेगी पेट्रोलिंग, स्नान पर्व पर बंद रहेगा संगम स्टेशन
पिछले दिनों कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने और लालगोपालगंज में ट्रैक पर पेट्रोमैक्स आदि रखने के सवाल पर सीआरबी जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि उन सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है। महाकुंभ के दौरान पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। जीआरपी, पुलिस, आरपीएफ एवं रेलवे की अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलग से ट्रैक की निगरानी रखेंगी। स्नान पर्व के दौरान संगम स्टेशन यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

इस दौरान पूछा गया कि शहर के स्टेशनों पर कुंभ में अगर ट्रेनों को रोका जाएगा तो वह संगम या प्रयागराज जंक्शन तक कैसे आएंगे। इस पर डीआरएम हिमांशु बडोनी ने कहा कि इसका एक प्लान जिला प्रशासन के साथ बैठकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed