{"_id":"65a5b9e78ed6c28b1501afd4","slug":"more-than-700-patients-treated-in-magh-mela-17-admitted-allahabad-news-c-358-1-sald1017-6292-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: माघ मेला में 700 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार, 17 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: माघ मेला में 700 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार, 17 भर्ती
Tue, 16 Jan 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति के प्रथम स्नान पर्व के अवसर पर मेला क्षेत्र के काली सड़क पर बने त्रिवेणी अस्पताल और संगम नोज पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 700 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी, शुगर, चक्कर, दस्त, उल्टी व बदन दर्द के मरीज थे। जिसमें 17 मरीजों को त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं तीन मरीजों को गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सोमवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान ध्यान करना आरंभ कर दिया। इसी दौरान मेला क्षेत्र के काली सड़क पर स्थित 20 बेड के त्रिवेणी अस्पताल व संगम नोज पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। जिसमें लगभग 60 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त, बीपी, शुगर व बदन दर्द के थे। इसके अलावा 25 फीसदी मामले सर्दी लगने के थे। बाकी अन्य मरीज जी मतलाने और सिर में दर्द के रहे।
इसके अलावा करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के हाथ-पैर में चोट आई, जिन्हें मलहम पट्टी करके वापस भेज दिया गया। 17 मरीजाें को प्राथमिक उपचार के लिए त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती किया गया। तीन मरीजों को सीने में दर्द की समस्या को देखते हुए शहर के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्साल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं जो 15 मरीज भर्ती किए गए, उन्हें कुछ घंटे के बाद ही अस्पताल से छुट्ठी दे दी गई। इसके अलावा 16 मरीजों के सीबीसी, शुगर, बीपी व अन्य खून से संबंधित जांच की गई।