Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 70 special trains but still no space, long waiting list in trains coming from Mumbai

Prayagraj : 70 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन फिर भी जगह नहीं, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची

Sat, 27 Sep 2025 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 06:22 PM IST
सार

दिवाली के पहले प्रयागराज आने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। रूट चाहे मुंबई का हो या फिर दिल्ली का। सभी रूट से प्रयागराज की तरफ आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है।

विज्ञापन
More than 70 special trains but still no space, long waiting list in trains coming from Mumbai
प्रयागराज जंक्शन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली के पहले प्रयागराज आने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। रूट चाहे मुंबई का हो या फिर दिल्ली का। सभी रूट से प्रयागराज की तरफ आने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इन ट्रेनों की तकरीबन सभी श्रेणी में आरक्षण रिग्रेट हो गया है। यह हाल तब है जब प्रयागराज और छिवकी रेलवे स्टेशन से 70 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन


दशहरा, दिवाली एवं छठ के अवसर पर सर्वाधिक स्पेशल ट्रेनें मुंबई एवं दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। मौजूदा समय में एडवांस रिजर्वेशन की मियाद 60 दिन है। इस वजह से दिल्ली रूट की नियमित ट्रेनें प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर,रीवा, शिवगंगा, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल, स्वतंत्रता सेनानी, वंदे भारत आदि ट्रेनें पिछले एक माह पूर्व ही फुल हो गईं। इसमें से अधिकांश ट्रेनें 16 अक्तूबर से ही फुल हो गई हैं। यही स्थिति मुंबई से आने वाली महानगरी एक्सप्रेस, मुंबई मेल, काशी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी है। रेलवे द्वारा मुंबई से प्रयागराज के रास्ते बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 15 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन कर रहा है। लेकिन, पर्व के पहले इसमें से किसी भी ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं है।
विज्ञापन


नवी मुंबई स्थित एक निजी फर्म में काम करने वाले अल्लापुर केे प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि समझ में ही नहीं आ रहा कि पर्व पर प्रयागराज कैसे आए। इसी तरह झूंसी निवासी राम मनोहर शुक्ला भी अपने पुत्र के लिए परेशान है। उनका बेटा पवन शुक्ला पुणे में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। राम मनोहर शुक्ला कहा कि पिछले माह वह कई दिन प्रयागराज जंक्शन के आरक्षण काउंटर में सुबह आठ बजे इस आस में पहुंचे कि किसी न किसी ट्रेन में रिजर्वेशन मिल ही जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टिकट विंडो खुलते ही सीटें हो जा रही फुल

त्योहारी सीजन में टिकट विंडो खुलते ही सीटें फुल हो जा रही हैं। प्राइमरी ट्रेनों में तो यात्रा तिथि से दो-दो महीने पहले से ही सभी टिकटें बुक हैं। दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जिसका किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा है उसमें 17 से 19 अक्तूबर की अवधि में रिग्रेट हो गया है। प्रयागराज एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 16 से 19, सेकंड एसी में 16 से 18 अक्तूबर तक आरक्षण पिछले कई दिन से रिग्रेट ही दिखा रहा है।

‘यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे इस बार रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेन की संख्या बढ़ाई जा सकती है’ - डाॅ. अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed