{"_id":"679f7463ea87472ee10de9a0","slug":"more-than-40-lakh-people-drank-pure-water-from-water-atm-in-maha-kumbh-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: 40 लाख से ज्यादा लोगों ने पिया वाटर एटीएम का शुद्ध जल, सीएम योगी का मिशन दिखा रहा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: 40 लाख से ज्यादा लोगों ने पिया वाटर एटीएम का शुद्ध जल, सीएम योगी का मिशन दिखा रहा रंग
Sun, 02 Feb 2025 07:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 02 Feb 2025 07:04 PM IST
सार
पहले मेला प्रशासन ने वॉटर एटीएम के लिए मेला प्रशासन ने एक रुपये का शुल्क तय किया था, जो कि एक रुपये का सिक्का डालते या फिर स्कैन करके यूपीआई से पेमेंट करने के बाद उपलब्ध होता था। वहीं, अब आरओ वॉटर पूरी तरह मुफ्त है।
विज्ञापन
महाकुंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) वॉटर की शुद्ध जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार नित नए प्रतिमान रच रही है। सीएम योगी के विजन को क्रियान्वित करते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम ने महाकुंभ मेला क्षेत्र के सभी 25 सेक्टरों में कुल 233 वॉटर एटीएम (नए व पुराने) इंस्टॉल किए हैं, जिनके जरिए प्रतिदिन चौबीसों घंटे स्नानार्थियों को शुद्ध जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। बड़ी बात यह है कि इस क्रम में जल निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 21 जनवरी 2025 से लेकर एक फरवरी 2025 तक कुल 40.85 लाख से अधिक लोगों ने वॉटर एटीएम का प्रयोग करते हुए शुद्ध जल पीने का लाभ उठाया है।
विज्ञापन
बटन दबाते ही मुफ्त में मिल रहा शुद्ध आरओ जल
पहले मेला प्रशासन ने वॉटर एटीएम के लिए मेला प्रशासन ने एक रुपये का शुल्क तय किया था, जो कि एक रुपये का सिक्का डालते या फिर स्कैन करके यूपीआई से पेमेंट करने के बाद उपलब्ध होता था, मगर अब आरओ वॉटर पूरी तरह मुफ्त है। प्रत्येक वॉटर एटीएम पर ऑपरेटर बैठते हैं, जो श्रद्धालुओं के कहने पर बटन दबाते ही शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहे हैं। वाटर एटीएम में आने वाली किसी भी तकनीकी खामी का सेंसर के माध्यम से तुरंत निगरानी करके मौके पर तैनात जल निगम के टेक्निशियनों द्वारा तत्काल दूर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
सिम कार्ड के जरिए रहता है नेटवर्क से कनेक्टेड
वाटर एटीएम से प्रतिदिन औसतन 12 से 15 हजार लीटर पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है। एटीएम में बाकायदा सिम लगा हुआ है, जिसके जरिए यह जल निगम के नेटवर्क से कनेक्टेड रहता है। क्यूमिलेटिव यूसेज, वाटर लेवल मैनेजमेंट, वाटर क्वॉलिटी एनालिसिस, वाटर डिस्पेंसिंग क्वॉन्टिटी समेत विभिन्न पैमानों की लगातार मॉनिटरिंग होती है। इससे एक बार में एक लीटर पानी निकलता है और इस सुविधा को एक्सेस करने के लिए उपयोगकर्ता को अपनी बोतल को वाटर एटीएम में लगी टोंटियों के नीचे रखना होता है।
विज्ञापन