Mahakumbh : महाकुंभ में आठवें दिन 38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, मौनी अमावस्या की तैयारियां तेज
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 04:35 PM IST
सार
महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जहां 22 से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी, वहीं सोमवार को 38 लाख से अधिक श्रद्धालु संगमनगरी पहुंचे। वाहनों की भारी आवाजाही के चलते चारो तरफ जाम की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।