फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 150 projects worth two and a half thousand crores finalized for Mahakumbh

प्रयागराज : महाकुंभ के लिए ढाई हजार करोड़ की 150 से अधिक परियोजनाएं फाइनल

Fri, 16 Dec 2022 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 12:58 AM IST
सार

महाकुंभ-2025 के लिए 150 से अधिक दीर्घकालीन परियोजनाओं के प्रस्तावों को बृहस्पतिवार को फाइनल कर दिया गया। ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं में शहर के विकास के लिए पांच आरओबी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
More than 150 projects worth two and a half thousand crores finalized for Mahakumbh
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 के लिए 150 से अधिक दीर्घकालीन परियोजनाओं के प्रस्तावों को बृहस्पतिवार को फाइनल कर दिया गया। ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं में शहर के विकास के लिए पांच आरओबी भी शामिल हैं। अब इन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। बजट स्वीकृत होने के साथ ही नए वर्ष में कार्य आरंभ करा दिए जाएंगे। अक्तूबर 2024 तक इन परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन



महाकुंभ की अहम परियोजनाओं में शहर के विकास से जुड़े पांच आरओबी शामिल हैं। सेतु निगम की ओर से प्रस्तुत इन सेतु परियोजनाओं के औचित्य को सही पाया गया। इनमें आईईआरटी रेलवे क्रॉसिंग, फाफामऊ में 40 नंबर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग, अंदावा चौराहा रेलवे क्रॉसिंग, गारापुर-सिकंदरा के पास, यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मसिका क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अलावा करेली से न्यू और ओल्ड खुसरोबाग उपकेंद्रों को डबल सर्किट लाइन से जोड़ने के साथ ही 42 सड़कों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन

महाकुंभ के विभागीय बजट को दो वर्ष पूर्व स्वीकृत कराने के लिए इन परियोजनाओं को अब सीएम योगी के नेतृत्व वाली कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। फिलहाल छह सौ करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण में कार्य कराए जाएंगे। आतिथ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के अलावा पक्के घाटों का निर्माण कराने के भी प्रस्ताव फाइनल किए गए। इसके अलावा रायबरेली से प्रयागराज मार्ग को फोरलेन बनाने, प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार करने, इनर रिंग रोड को महाकुंभ-2025 से पहले पूरा कराने की तैयारी पर भी चर्चा हुई। पर्यटन की दृष्टि से त्रिवेणी पुष्प और कर्जन ब्रिज के जीर्णोद्धार की योजना पर भी मंथन किया गया।


महाकुंभ के लिए प्रस्तावित दो वर्ष से अधिक समय लेने वाली दीर्घकालिक परियोजनाओं पर अगले वर्ष जनवरी से ही काम शुरू कराने के लिए कहा गया। इस मौके पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एडीएम कुंभ दयानंद प्रसाद, मेलाधिकारी अरविंद चौहान, नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता केके पाहूजा समेत कई विभागों के अफसर मौजूद थे।


महाकुंभ के लिए 150 से अधिक परियोजनाओं के प्रस्तावों को अंतिम रूप से तय किया गया है। इस पर करीब ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन परियोजनाओं को उच्चस्तरीय कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। अगले वर्ष में काम शुरू करा दिया जाएगा। - विजय किरन आनंद, कुंभ मेलाधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed