{"_id":"66b562ce2fe0661bca0712d4","slug":"more-animals-than-capacity-found-in-gaushala-two-cows-sick-meerganj-news-c-4-1-bly1032-455715-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गोशाला में क्षमता से अधिक पशु मिले, दो गायें बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गोशाला में क्षमता से अधिक पशु मिले, दो गायें बीमार
Fri, 09 Aug 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। कपूरपुर गांव की गोशाला में पांच गायों की भूख के चलते मौत की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम तृप्ति गुप्ता जांच के लिए गांव पहुंचीं। इस दौरान यहां क्षमता से अधिक पशु मिले। दो गायें बीमार भी थीं, और भी कई अव्यवस्थाएं निरीक्षण के दौरान सामने आईं। एसडीएम ने सुधार के लिए एक माह का समय दिया है। इसके बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने पिछले दो दिनों में भूख के चलते गोशाला में पांच गायों की मौत होने का आरोप लगाया था। एक मृत गाय को ले जाने का वीडियो भी वायरल हुआ। अमर उजाला ने इस खबर को बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम गांव पहुंचीं। बातचीत में ग्रामीणों ने भी हाल ही में छह से अधिक गायों की मौत की बात कही। उन्होंने गोशाला में अव्यवस्थाएं हावी होने का आरोप लगाया।
कहा कि यहां रखे गए पशुओं को हरा चारा तक नहीं मिलता। जांच में सामने आया कि गोशाला में क्षमता से अधिक पशु रखे गए हैं। इस वजह से इनकी देखरेख में दिक्कतें आती हैं। दो गायें बीमार भी मिलीं। पशु चिकित्सा अधिकारी को इनका उपचार करने के निर्देश देने के साथ एसडीएम ने क्षमता से अधिक पशुओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा। इस पर बीडीओ कुलदीप सिंह ने ग्राम प्रधान से कुछ गोवंशीय पशुओं को चुरई दलपतपुर की गोशाला में भिजवाने को कहा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को ग्राम समाज की जमीन पर हरा चारा बोने के निर्देश दिए। हरा चारा तैयार होने तक नगर पंचायत की गोशाला में चारे की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार से यहां के लिए भी चारा भिजवाने के लिए कहा।
वर्जन:
एक महीने में अव्यव्स्थाएं सही करने के लिए कहा है। अतिरिक्त पशु दूसरी गोशाला में भिजवाए जा रहे हैं। तय समय में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - तृप्ति गुप्ता, एसडीएम
-- -- --
गोशाला में अव्यवस्थाओं की शिकायत एसडीएम से
आंवला। गोशाला मेंं गायों की दुर्दशा को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शिकायत एसडीएम से की है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद रमनगला गांव में सड़क किनारे स्थित गोशाला पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया यहां एक गाय बेहोश मिली। उसकी देखरेख करने के लिए कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाकर एसडीएम को भेजा। एसडीएम के निर्देश पर गोशाला पहुंचे ग्राम प्रधान ने बताया कि दूसरे पशु के सींग मारने की वजह से गाय की आंख में चोट लग गई। गोशाला में रखे गए पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होता है। डॉक्टर के निर्देश पर ही आंख पर पट्टी नहीं बांधी गई। कुछ देर में पहुंचे चिकित्सक ने गाय का उपचार किया। यहां विमल गुप्ता, आशीष हिंदू, अभय चौहान, प्रेम, बच्चन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद