फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Morari bapu katha in kumbh mela 2019

कुंभ 2019: मन के मिलन से पूरी होगी विश्व बंधुत्व की परिकल्पना: मोरारी बापू

Mon, 21 Jan 2019 03:10 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 21 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Morari bapu katha in kumbh mela 2019
Morari Bapu

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-आध्यात्मिक समागम वाले कुंभ में पहुंचे संत मोरारी बापू ने रविवार को कहा कि तीर्थराज निर्वाण की भूमि है। यहां आने वालों को वह सबकुछ मिल सकता है, जिसे वह पाना चाहते हैं। कुंभ में अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों पदार्थों के भंडार खुल जाते हैं। रेती पर कल्पवास करने वालों को लिए यह खजाना सहज प्राप्त होगा। त्रिवेणी के तट पर सभी कामनाओं की पूर्ति होगी। मन के सारे विकार और क्लेश मिटेंगे अलग से। 

विज्ञापन

 
निंबार्क नगर स्थित जगदगुरु निंबार्काचार्य के शिविर में मानस संगम कथा के दूसरे दिन संत मोरारी बापू ने हजारों की तादाद में उमड़े कथा प्रेमियों को भक्तिभाव के सागर की लहरों में सराबोर किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ तन का नहीं, मन का संगम होना चाहिए। पारिवारिक विघटन रोकने की उन्होंने सीख दी। रिश्तों में बिखराव पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि पति-पत्नी दोनों के बीच मन का संगम होने पर उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन


कहा कि अहंकार को छोड़ एक -दूसरे को नकारे बिना मन का संगम होना चाहिए। पति-पत्नी यानी एक के मन की गंगा और दूसरे के मन की यमुना का मिलन होना चाहिए। बापू ज्ञान,भक्ति की गंगा बहाने के साथ ही नशे से दूर रहने का भक्तों को संदेश दिया। कहा कि इस कुंभ में कई तरह की संस्कृतियों, विचारों का एक साथ मिलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के साथ ही माता-पिता और संतान के मन का मिलन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र ही माता-पिता का आसरा होता है। इसलिए पुत्र अगर माता-पिता के मन के साथ नहीं चलेगा तो परिवार आगे नहीं बढ़ सकता। युवाओं का उन्होंने आह्वान किया कि वह किसी बी समस्या को बड़ी बनाने से बचें। समस्याओं को सिर पर खड़ा करने की बजाए मूल्यों का अनुसरण करना चाहिए। इस संगम में हर तरह की समस्याओं का भी संगम होता है। लोग अपने हर तरह के दुख लेकर भी आते हैं।

संत मोरारी बापू से मिले काशी नरेश अनंत नारायण

संत समागम में कष्टों, समस्याओं से मुक्ति के लिए कामनाएं करते हैं। उन्होंने तीर्थराज की महिमा का बखान किया। कहा कि इस संगम में हर समस्या का समाधान निहित है। जरूरत है इस संगम में मन का मेल करने की। इस मौके पर निंबार्क पीठाधीश्वर के अलावा महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, समाज सेवी किशन जालान, अखिलेश खेमका समेत हजारों की तादाद में कथा प्रेमी उपस्थित थे। 

प्रयागराज। संगम तट स्थित निंबार्क नगर में काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह ने रविवार को संत मोरारी बापू का आशीर्वाद लिया। कथा में वह आरंभ से अंत तक मौजूद थे। काशी नरेश से संत मोरारी बापू ने कुशल क्षेम पूछी। 

बापू की कथा में थिरकते रहे श्रद्धालु 
प्रयागराज। मोरारी बापू की मानस संगम कथा के प्रसंगों पर देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा के दौरान संगीतमय चौपाइयों, भजनों के बोल पर कई महिलाएं और पुरुष झूमते-थिरकते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed