फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Moon of Rohini Nakshatra will make Karva Chauth special

रोहिणी नक्षत्र का चंद्रमा करवा चौथ को बनाएगा खास

Wed, 16 Oct 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Moon of Rohini Nakshatra will make Karva Chauth special
रोहिणी नक्षत्र का चंद्रमा करवा चौथ को बनाएगा खास
विज्ञापन

करवा चौथ कल, पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिन महिलाएं, करवा सजाने की तैयारियां तेज
प्रयागराज। पतियों की लंबी उम्र के लिए इस बार सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत बृहस्पतिवार को रखेंगी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर चंद्र दर्शन का इंतजार करेंगी। दिन में करवा सजाकर पूजा की जाएगी और रात में छलनी में चांद का दीदार कर पतियों के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना होगी। इसके लिए सजने-संवरने और करवा खरीदने के लिए मंगलवार को चौक से लेकर सिविल लाइंस तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल की युति करवा चौथ को बेहद खास और शुभदायी बना रही है। ज्योतिषियों के अनुसार इस चौथ के शुभ मुहूर्त में करवा पूजने वाली सुहागिन स्त्रियों का उपवास फलित होगा और पति-पत्नी के अटूट रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। ज्योतिषाचार्य ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक इस बार का करवा चौथ का व्रत बेहद खास होगा। ग्रहों के मिलन के योग से 70 साल बाद करवा चौथ पर इस बार शुभ संयोग बन रहा है। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल की युति इस व्रत के मौके को मंगलकारी बना रही है। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा के उदय का योग होने से करवा पूजन से सौभाग्य की प्राप्ति होने के संयोग बन रहे हैं।
सजा बाजार, करवा खरीदने के लिए लगी भीड़
प्रयागराज। मंगलवार को बाजार में तरह -तरह के करवा सज गए। मिट्टी के डिजाइनर करवा से लेकर पीतल केकरवा खरीदने के लिए चौक, कटरा, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज में भीड़ लगी रही। अशोक नगर की अर्पणा सिन्हा ने सहेलियों के साथ करवा खरीदा। हल्दी, चंदन, रोली, अक्षत और लाल-पीले, हरे रंगों से करवा सजाया जाएगा। इसके साथ ही शृंगार की वस्तुओं की भी खरीद की गई। शिक्षिका रजनी त्रिपाठी ने बताया कि सुहागिन महिलाएं दो करवा भी सजाती हैं। समूहों में एक साथ सज-धज कर महिलाएं करवा पूजन करेंगी। शाम को छलनी में चांद को निहारा जाएगा।
विज्ञापन

सजना के नाम से सजने लगीं हथेलियां
प्रयागराज। करवा चौथ पर सजने-संवरने की अभी से होड़ मच गई है। खास तौर से मेहंदी से हथेलियां सजाने के लिए तो सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे से लेकर एक्सिस बैंक तिराहे तक सड़क की पटरियों पर कतारें लगी रहीं। महिलाएं मेहंदी रचाने के लिए अपनी बारी का इंतजार भी करती रहीं। किसी ने हथेयिों पर अपने पति का नाम लिखवाया तो किसी ने चांद की आकृति उकेरवाई। लहंगा, साड़ी और अन्य डिजाइनर परिधान खरीदने के लिए भी बाजार में होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ:पूजा विधि
सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं, सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें पानी पीएं और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।
पूजा के लिए शाम के समय मिट्टी की वेदी पर करवा सजाकर देवी- देवताओं की स्थापना करें।
एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर रखें और घी का दीपक जलाएं।
चांद निकलने के एक घंटे पहले पूजा आरंभ कर दें।
पूजन के समय करवा चौथ की कथा सुनें और सुनाएं।
चांद को छलनी से देखने के बाद अर्घ्य देकर चंद्रमा से पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed