फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monk said: Maya - soft yoga intelligence is not corrupted

बोलीं साध्वी, माया-मुलायम योग करते तो भ्रष्ट न होती बुद्धि

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Monk said: Maya - soft yoga intelligence is not corrupted
साध्वी ‌न‌िरंजन ज्योत‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग की आड़ में सपा और बसपा पर निशाना साधा। वह बोलीं कि माया और मुलायम अगर योग कर रहे होते तो उनकी बुद्धि भ्रष्ट न होती। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बयान को बेबुनियाद बताया। कहा कि कैराना मामले में बीजेपी नहीं, बल्कि सपा राजनीति कर रही है। साध्वी मंगलवार को इलाहाबाद में आयोजित योग शिविर में केंद्र सरकार की ओर से शिरकत करने आईं थीं।
विज्ञापन


प्रयाग संगीत समिति में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित योग शिविर के बाद हुई बातचीत में साध्वी निरंजन ज्योति ने सूबे की अखिलेश सरकार को निशाने पर ले लिया। कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का विकास करने की बजाय भारी भरकम रकम खर्च कर विज्ञापनों के सहारे अपनी पब्लिसिटी कर रही है। अखिलेश सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश के विकास के लिए थोड़ा बहुत तो काम करें। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि या तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को काम नहीं करने दिया जा रहा या फिर वे स्वयं ही काम नहीं करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में पानी की कमी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा कि वहां स्थिति ऐसी है कि  काफी तादाद में लोग पानी की वजह से पलायन कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड में राहत पहुंचाने के लिए काफी रकम यूपी सरकार को दी है। लेकिन यूपी सरकार ने इस पैसे का क्या किया है इसका जवाब अखिलेश सरकार ही दे सकती है। प्रधानमंत्री बहुत जल्द किसानों के लिए बुंदेलखंड में आने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केन और बेतवा को जोड़ने केलिए पैसा भी दे दिया है लेकिन यूपी सरकार ने अभी तक इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों नदियां जुड़ जाएंगी तो बुंदेलखंड से लोगों का काफी हद तक पलायन भी रुक जाएगा। साध्वी ने योग दिवस के मौके पर कहा कि पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इसका मजाक उड़ाते थे। लेकिन उन्होंने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर लगाया। मेरा यही कहना है कि योग को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। योग को स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। योग के मुद्दे पर हिंदुओं और मुसलमानों में भेद करना अनुचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed