{"_id":"576993864f1c1bdf7db4854d","slug":"monk-said-maya-soft-yoga-intelligence-is-not-corrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलीं साध्वी, माया-मुलायम योग करते तो भ्रष्ट न होती बुद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलीं साध्वी, माया-मुलायम योग करते तो भ्रष्ट न होती बुद्धि
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग की आड़ में सपा और बसपा पर निशाना साधा। वह बोलीं कि माया और मुलायम अगर योग कर रहे होते तो उनकी बुद्धि भ्रष्ट न होती। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बयान को बेबुनियाद बताया। कहा कि कैराना मामले में बीजेपी नहीं, बल्कि सपा राजनीति कर रही है। साध्वी मंगलवार को इलाहाबाद में आयोजित योग शिविर में केंद्र सरकार की ओर से शिरकत करने आईं थीं।
प्रयाग संगीत समिति में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित योग शिविर के बाद हुई बातचीत में साध्वी निरंजन ज्योति ने सूबे की अखिलेश सरकार को निशाने पर ले लिया। कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का विकास करने की बजाय भारी भरकम रकम खर्च कर विज्ञापनों के सहारे अपनी पब्लिसिटी कर रही है। अखिलेश सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश के विकास के लिए थोड़ा बहुत तो काम करें। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि या तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को काम नहीं करने दिया जा रहा या फिर वे स्वयं ही काम नहीं करना चाह रहे हैं।
बुंदेलखंड में पानी की कमी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा कि वहां स्थिति ऐसी है कि काफी तादाद में लोग पानी की वजह से पलायन कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड में राहत पहुंचाने के लिए काफी रकम यूपी सरकार को दी है। लेकिन यूपी सरकार ने इस पैसे का क्या किया है इसका जवाब अखिलेश सरकार ही दे सकती है। प्रधानमंत्री बहुत जल्द किसानों के लिए बुंदेलखंड में आने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने केन और बेतवा को जोड़ने केलिए पैसा भी दे दिया है लेकिन यूपी सरकार ने अभी तक इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
ये दोनों नदियां जुड़ जाएंगी तो बुंदेलखंड से लोगों का काफी हद तक पलायन भी रुक जाएगा। साध्वी ने योग दिवस के मौके पर कहा कि पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इसका मजाक उड़ाते थे। लेकिन उन्होंने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर लगाया। मेरा यही कहना है कि योग को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। योग को स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। योग के मुद्दे पर हिंदुओं और मुसलमानों में भेद करना अनुचित है।