फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Molestation of army soldier's wife, case filed against six including councilor

prayagraj : सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाड़, पार्षद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Aug 2022 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 11:56 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति व उसके परिजन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पड़ोसी की पत्नी का एक भाई पार्षद है और दूसरा भाई आपराधिक प्रवृत्ति का है।

विज्ञापन
Molestation of army soldier's wife, case filed against six including councilor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नलगंज में सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमों को वापस न लेने पर गालीगलौज व धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पार्षद समेत छह पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति व उसके परिजन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पड़ोसी की पत्नी का एक भाई पार्षद है और दूसरा भाई आपराधिक प्रवृत्ति का है। नवंबर 2020 और मार्च 2021 में उनके खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज कराए जा चुके हैं। 
विज्ञापन



आरोपी लगातार उन मुकदमों को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और इंकार करने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इसी क्रम में जब वह व उसके पति अपने अहाते में थे तभी पड़ोसी का बेटा मोबाइल से उनकी फोटो खींचने लगा। वजह पूछने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना देने पर चौकी इंचार्ज आए और आरोपियों को समझाकर चले गए। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने फिर से गालीगलौज शुरू कर दी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पार्षद समेत छह लोगों पर छेड़छाड़, गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed