फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Moisture , rain ' viral Kanjektiwaitis ' attack

नमी, बारिश से ‘वायरल कंजेक्टिवाइटिस’ का हमला

Sun, 12 Jul 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। बारिश और मौसम के बदले मिजाज के चलते वायरल बुखार के साथ ही आंखों की गंभीर संक्रामक बीमारी वायरल कंजेक्टिवाइटिस खतरा बढ़ गया है। बीमारी की गिरफ्त में आए सैकड़ों बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के अलावा बेली, काल्विन, एसआरएन में इलाज करा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन स्कूली बच्चाें की है जिनका स्कूल जाना बंद हो गया है। नेत्ररोग विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि यह बीमारी संक्रमण से होती है ऐसे में यदि परिवार में किसी सदस्य को हो जाय तो विशेष एहतियात बरतकर वायरल कंजेक्टिवाइटिस से बचा जा सका है।
विज्ञापन


आखिर क्या हैं बीमारी के लक्षण
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह के मुताबिक वायरल कंजेक्टिवाइटिस के चलते आंखें लाल हो जाती है। आंखों में गंभीर चुभन होती है। आंखों से लगातार पानी बहता है। धूप में निकलने पर आंखें चकाचौंध हो जाती है। आंखों में लगातार खुजली होती है। ये वायरल कंजेक्टिवाइटिस के कुछ लक्षण है।
विज्ञापन


कैसे करें बचाव :
00 वायरल कंजेक्टिवाइटिस होने पर तत्काल कुशल विशेषज्ञ को दिखाएं ।
00 बगैर विशेषज्ञ की सलाह के कोई दवा न डाले, विपरीत असर पड़ सकता है।
00 यदि घर में किसी को वायरल कंजेक्टिवाइटिस हो जाय तो उसकी तौलिया आदि अलग कर दें।
00 आंखाें को सामान्य पानी के बजाए एक्वागार्ड के पानी से धोएं।
00 वायरल कंजेक्टिवाइटिस होने पर एस्टरायडयुक्त दवा कतई न डालें।

संस्थान में वायरल कंजक्टीवाइटिस के मरीजाें की संख्या बढ़ी है। बीमारियों के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां मंगायी गई है। वर्तमान में जो तापमान है इसके वायरस तेजी से पनपते हैं ऐसे में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कुछ एहतियात बरतकर बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 डॉ. एसपी सिंह, निदेशक, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed