माफिया की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के क्रम में बृहस्पतिवार को अतीक अहमद केधंधों केकेयरटेक मो. अशाद को करोड़ों की चोट पहुंचाई गई। विकास प्राधिकरण ने करेली में अवैध रूप से बन रहे उसकेआलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करवा दिया।
अतीक के धंधे की देखभाल करने वाले मोहम्मद अशाद का मकान जमींदोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीए की टीम दोपहर 12 बजे केकरीब करेली में एसडीएम चौराहे केपास स्थित अशाद केमकान पर पहुंची। मकान निर्माणाधीन था ऐसे में फिलहाल वहां कोई नहीं मिला। करीब आधे घंटे बाद चार बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई। दो घंटे तक चली कार्रवाई में मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया।
ध्वस्तीकरण केदौरान एक जेसीबी भीतर ही फंसी रह गई जिसकेचलते वह मलबे केनीचे दब गई। गनीमत रही कि ड्राइवर बाल-बाल बच गया। पीडीए केविशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए चल रहा था। जिसकेसंबंध में पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
तीन मंजिला मकान, 300 वर्ग गज में निर्माण
जिस मकान को ध्वस्त कराया गया, उसका निर्माण करीब 300 वर्ग गज जमीन पर किया गया था। फिलहाल तीन मंजिल तक निर्माण हो चुका था। पीडीए अफसरों का कहना है कि भूमि के स्वामित्व की भी जांच कराई जाएगी।