{"_id":"65b19ad4bc097fd9de00c607","slug":"modis-wave-continues-lotus-will-bloom-at-every-booth-allahabad-news-c-358-1-sald1016-106782-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की लहर जारी, हर बूथ पर खिलेगा कमल : अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की लहर जारी, हर बूथ पर खिलेगा कमल : अनिल राजभर
Thu, 25 Jan 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। भाजपा महानगर कार्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं इलाहाबाद, फूलपुर, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा कलस्टर अनिल राजभर ने तीनों जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता कार्य करें। चुनाव में हर बूथ पर पार्टी की जीत होगी। देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है।
अनिल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी कहा है उसे पूरा किया है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है और घाटी से धारा-370 खत्म हुई है। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी और कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के मुताबिक पूर्व मंत्री ने कल्याणी देवी मंदिर में जाकर माता कल्याणी का दर्शन किया और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की प्रार्थना की। बैठक में सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी पटेल, सांसद विनोद सोनकर, सांसद संगम लाल गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक पियूष रंजन निषाद, प्रवीण पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी निर्मला पासवान समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद