फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi-Yogi have become the guarantee of security of traders

Prayagraj News: व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी बन चुके हैं मोदी-योगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Modi-Yogi have become the guarantee of security of traders
सपा सरकार के दौरान गुंडों का राज हुआ करता था। व्यापारी भयभीत होकर काम करते थे। अब ऐसा नहीं है। क्योंकि व्यापारियों की सुरक्षा और संरक्षण की गारंटी मोदी और योगी बन चुके हैं। रविवार को यह बातें प्रदेश के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मेडिकल काॅलेज स्थित प्रीतम दास प्रेक्षागृह में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं केंद्रीय व्यापार मंडल की ओर से आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश अंग्रेजों को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं सबसेे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और भारतीय व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का काम पीएम ने किया है। इसलिए हमें एक हाथ से व्यापार करना और परिवार चलाना है और दूसरे हाथ से देश चलाने के लिए मोदी सरकार तीसरी बार बनाना है ।
विज्ञापन

इसके पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारत की विकास की रथ यात्रा में व्यापारियों की अग्रणी भूमिका रही है। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, केंद्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, व्यापारी नेता विदुप अग्रहरि, भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी, पदुम जायसवाल, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर उपेंद्र सिंह, राजेश केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक रविंद्र जायसवाल ने एवं संचालन शिवशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed