फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi's government on the poor days in four years: Mahendra Singh

मोदी सरकार के चार सालों में गरीबों के दिन फिरे: महेंद्र सिंह

Sun, 05 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Modi's government on the poor days in four years: Mahendra Singh
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे के ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह ने शनिवार को यहां बदलते भारत की तस्वीर पेश करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले चार वर्षों में देश ने जितनी प्रगति की, उतनी तरक्की पिछली सरकारों से पूरे 70 साल के कार्यकाल में नहीं हुई थी। उन्होंने इसे आम आदमी के जीवन में बदलाव और हर वर्ग के विकास का सबसे बेहतर दौर बताया। बतौर मुख्य वक्ता यह बातें उन्होंने न्यू कटरा स्थित माथुर वैश्य भवन सभागार में एकता संकल्प समिति की ओर से आयोजित ‘बदल रहा है भारत, आगे बढ़ रहा है’ विषयक परिचर्चा में कहीं।
विज्ञापन


माथुर वैश्य भवन के सभागार में मंत्री निर्धारित समय से करीब 1:15 मिनट की देरी से 4:45 बजे पहुंचे। वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहला बार हो रहा है, जब गरीबों को सरकार घर देने के साथ ही बिजली का कनेक्शन, बल्ब भी मुहैया करा रहा है। घर के साथ शौचालय भी बनवाया जा रहा है। इतना ही नहीं, उस गरीब की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रह सके, इसके लिए सबका बैंक खाता भी जीरो बैलेंस पर खोल दिया गया। इन सुविधाओं को हासिल करने के लिए किसी भी आम आदमी को अब मध्यस्थ की जरूरत नहीं है। इससे बड़ा बदलाव कभी नहीं हुआ था। चाहे सरहद की सुरक्षा का मसला हो या सेना के स्वाभिमान का। हर क्षेत्र में भारत का सिर गौरव से ऊंचा हुआ है। इनके बाद इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पं. दीन दयाल विचार मंच के संयोजक सतीश अग्रवाल, जौनपुर के विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, विवेक राजा ने विचार व्यक्त किए। संचालन स्वामी विवेक चैतन्य ने किया। समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह पप्पू ने आगत अतिथियों के प्रति आभार जताया। इससे पहले अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए 25 लोगों को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed