{"_id":"61bf6d93ee6f4a17567c5762","slug":"modi-in-prayagraj-police-daughters-will-protect-the-beneficiary-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi In Prayagraj : लाभार्थी महिलाओं की सुरक्षा करेंगी पुलिसवाली बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Modi In Prayagraj : लाभार्थी महिलाओं की सुरक्षा करेंगी पुलिसवाली बेटियां
Sun, 19 Dec 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:06 PM IST
सार
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसकेतहत कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के मद्दनेजर भी खास तैयारी की गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि गैरजनपदों से आने वाली लाभार्थी महिलाओं को बसों से कार्यक्रम स्थल तक जाया जाएगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : पीएम मोदी के आगमन के पहले सेना ने हेलीकॉप्टर उतारने का किया अभ्यास।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
परेड ग्राउंड में दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहीं महिला लाभार्थियों की सुरक्षा का जिम्मा इस बार पुलिसवाली बेटियों के हाथ होगा। कार्यक्रम में लाने से लेकर वापसी तक वह साए के साथ उनके साथ रहेंगी। महिला पुलिसकर्मियों की उन बसों में भी तैनाती की जाएगी, जिनसे महिलाओं को उनके घरों तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसकेतहत कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के मद्दनेजर भी खास तैयारी की गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि गैरजनपदों से आने वाली लाभार्थी महिलाओं को बसों से कार्यक्रम स्थल तक जाया जाएगा। जहां से संबंधित जनपदों की एक टीम इन बसों को एस्कॉर्ट करेगी।
विज्ञापन
दूर-दराज के जनपदों की महिला लाभार्थी 20 दिसंबर यानी एक दिन पहले ही आ जाएंगी, जिसके बाद उन्हें शहर में बनाए गए 92 केंद्रों पर ठहराया जाएगा। इन केंद्रों पर उनकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस टीम मुस्तैद की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक एसआई के नेतृत्व में चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जिनमें दो पुरुष व दो महिला कांस्टेबल शामिल होंगी। इन्हें सोमवार से ही केंद्रों पर मुस्तैद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के दौरान प्रत्येक बसों में भी दो महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यह पुलिसकर्मी लभार्थी महिलाओं को सकुशल घर तक पहुंचाने तक उनके साथ मौजूद रहेंगी। पुलिस अफसरों ने बताया कि लाभार्थी महिलाओं की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
सीएम ने दी थी हिदायत
दरअसल पिछले दिनों हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम के कार्यक्रम की समीक्षा की थी। इसकेअलावा एक दिन पहले शहर आगमन पर भी उन्होंने आयोजन से जुड़े अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं। उनके आगमन से लेकर वापसी तक सुरक्षा पुख्ता प्रबंध किए जाएं।