फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi Birthday: Prime Minister Narendra Modi's birthday was celebrated in a unique way in Prayagraj, 71 kg cake was cut

Modi Birthday : प्रयागराज में अनोखे तरीके से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, काटा गया 71 किलो का केक

Fri, 17 Sep 2021 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 07:46 PM IST
सार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ अन्य नेताओं ने 71 किलो का केक काटा। इस दौरान पीवीआर में नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म भी दिखाई गई। 

विज्ञापन
Modi Birthday: Prime Minister Narendra Modi's birthday was celebrated in a unique way in Prayagraj, 71 kg cake was cut
Prayagraj News : भाजपाइयों ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काटा 71 किलो का केक। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 71वां जन्मदिन संगम नगरी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में मनाया गया। जहां प्रयागराज पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने जहां 71 किलोग्राम का केक काटा वहीं, मंत्री नंदी, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री के संघर्षशाली जीवन पर बनी बायोपिक " नरेंद्र मोदी" को देखा।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित विनायक सिटी सेंटर में मंत्री नंदी द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मंत्री नंदी  एवं महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी जी, फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल के साथ ही सभी विधायकों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में 71 किलोग्राम का केक काटा गया।

विज्ञापन

 

Modi Birthday: Prime Minister Narendra Modi's birthday was celebrated in a unique way in Prayagraj, 71 kg cake was cut
Prayagraj News : भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काटा 71 किलो का केक। - फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश का स्वाभिमान हैं, नारी शक्ति का अभिमान हैं। हर जाति हर धर्म और संप्रदाय एवं मजहब के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। सेना के गौरव हैं, अंत्योदय के लिए कटिबद्ध हैं।

मंत्री नंदी ने समारोह में मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और सबका सहयोग लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री जी लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। 

मंत्री नंदी द्वारा आयोजित वृहद समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय नेता का आज जन्मदिन जिनका नाम है जिनका नाम है नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जो एक शेर हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब आतंकवादियों ने चैलेंज किया कि श्रीनगर के लाल चौक पर जो अपनी मां का दूध पिया हो वह झंडा फहराए और भारत माता की जय के नारे लगाए तो जोशी जी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में शामिल नरेंद्र मोदी ने कहा था मैं भारत मां का बेटा हूं और दूध पिया हूं, श्रीनगर की चौक पर तिरंगा फहराऊंगा। नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया और श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। अभी कुछ दिन पहले ही देशवासियों ने श्रीनगर के लाल चौक पर जन्माष्टमी का त्योहार भी मनाया। आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी।

मंत्री नंदी ने कहा कि राष्ट्रीयता की पहचान प्रभु श्री राम के स्थान पर मंदिर का नींव रखने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी। मंत्री नंदी ने कहा कि जिसने गरीबी एहसास किया हो, गरीबी को जिसने  देखा हो, गरीबी को जिसने महसूस किया होl बरसते पानी में मां के आंचल में छिपा हो, रेलवे स्टेशन पर दौड़ते हुए जिसने यात्रियों को चाय पिलाई हो वो नौजवान देश का प्रधानमंत्री बनता है। जिसने हिंदुस्तान के लाखों लोगों को छत दिया, गैस और बिजली भी का कनेक्शन दिया देश की सुरक्षा दूसरे तरफ गरीब का सम्मान बना रहे इसके बारे में लगातार सोचते हैं और कार्य करते हैं।
 

इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल, विधायक बारा डॉ. अजय भारतीया, मेजा विधायक नीलम करवारिया, विधायक फाफामऊ विक्रमाजित मौर्य, कोरांव विधायक राजमणि कोल, विभावनाथ भारती,  प्रयागराज माहानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, जिला प्रभारी ओमकार केसरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed