फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT convocation on August 16, ISRO Chairman V Narayan will be the keynote speaker

Prayagraj : एमएनएनआईटी का दीक्षांत समारोह 16 अगस्त को, इसरो के अध्यक्ष वी नारायण होंगे मुख्य

Wed, 06 Aug 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 04:49 PM IST
सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का 22वां दीक्षांत समारोह 16 अगस्त को होगा। इसमें 1540 छात्र-छात्राओं को उपाधियां और संस्थान स्वर्ण पदक सहित 53 गोल्ड मेडल वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
MNNIT convocation on August 16, ISRO Chairman V Narayan will be the keynote speaker
एमएनएनआईटी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का 22वां दीक्षांत समारोह 16 अगस्त को होगा। इसमें 1540 छात्र-छात्राओं को उपाधियां और संस्थान स्वर्ण पदक सहित 53 गोल्ड मेडल वितरित किए जाएंगे। बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र वैभव कंसल को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल, ब्रांच स्वर्ण सहित चार पदक दिए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के सचिव डॉ. वी. नारायणन होंगे। वह दीक्षांत भाषण देंगे।

विज्ञापन

समारोह में बीटेक के 1032, एमटेक के 264, एमबीए के 62, एमसीए के 114, एमएससी के 23 छात्रों और 45 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। वहीं, संस्थान स्वर्ण पदक के साथ एमटेक में 28, बीटेक में आठ, 13 दानदाता और बीटेक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के टॉपर्स को 53 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

बीटेक में इन मेधावियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक

बीटेक में दीपेश, मोहम्मद हुसैन रजा, अनुज कुमार, वैभव कंसल, शिवांग पांडेय, शिवांश अग्रवाल, आतिफ आलम और मनुश्री गुप्ता को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी पाठ्यक्रमों में इन्हें मिलेंगे स्वर्ण पदक

एमएनएनआइटी के परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों के तहत एमटेक में अनिमेश त्रिपाठी, मोहम्मद यूसुफ, देवेश शुक्ला, आदर्श कुमार, दिव्यांश दर्शन, स्वाति, नितीश कुमार, दुर्गेश सिंह यादव, गौरव विश्वकर्मा, मानसी चौरसिया, इरम फातमा, आयुष धनराज, आकांक्षा सिंह, मोहम्मद आसिफ अली, विशाल यादव, अदनान सलीम, अनुराग गुप्ता, किरण खेतान, अदिति अग्रवाल, अमर्त्य नायक शुक्ला, अभिज्ञान मानस, प्रवेश श्रीवास्तव, सूरज कुमार, सबा तसलीम, विकास कुमार शुक्ला को स्वर्ण प्रदान किए जाएंगे। वहीं, एमबीए में हर्षिता दुबे, एमसीए में गरिमा बोथरा व एमएससी में छवि अग्रवाल को स्वर्ण पदक मिलेगा।

राज्य व मुक्त विवि का दीक्षांत समारोह सितंबर में प्रस्तावित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सितंबर प्रस्तावित है। मुक्त विवि का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर और राज्य विवि का दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को कराने की तैयारी है। समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य अतिथि का नाम तय होते ही समारोह की औपचारिक घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed