फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mnnit allahabad news

‘तू अगर परिंदा है तो आसमान तेरा है’

Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
mnnit allahabad news
mnnit में क‌व‌ि सम्मेलन में झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में छह अप्रैल तक चलने वाले तकनीकी और सांस्कृतिक उत्सव कलरव-2016 का शनिवार का रंगारंग आगाज हुआ। इस मौके पर पूरा संस्थान स्ट्रीट्स ऑफ इंडिया की थीम पर सजा हुआ है। परिसर के सड़कों पर हर जगह भारतीय जीवन शैली की झलक देखी जा सकती है। उत्सव का उद्घाटन निदेशक प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती ने किया।
विज्ञापन


पहले दिन काव्य संध्या मुख्य आकर्षण रही और पद्मश्री प्रोफेसर अशोक चक्रधर, अलीगढ़ के डॉ.विष्णु सक्सेना, श्लेष गौतम जैसे प्रख्यात कवियों ने रचनाओं से सभी को मुग्ध किया। प्रोफेसर अशोक चक्रधर ने ‘तू अगर दरिंदा है तो मसान तेरा है, तू अगर परिंदा है तो आसमान तेरा है’ के माध्यम से विद्यार्थियों में जोश भरा तो ‘संतरी के आखिरी अल्फाज थे जब बम फटा, मुफ्त में भी दे तो मत लेना किसी से संतरा’ के जरिए आतंक के दर्द को बयां किया। डॉ.विष्णु सक्सेना ने ‘रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा इक लहर आएगी कुछ बचेगा नहीं, तुमने पत्थर का दिल हमको कह तो दिया पत्थरों पर लिखोगे मिटेगा नहीं’,।

विज्ञापन

 

 

बड़ौदा के कर्नल वीपी सिंह ने ‘जहां-जहां उड़े तिरंगा वहां-वहां तक घर मेरा है, जब तक ये झंडा ऊंचा है तब तक ऊंचा सर मेरा है’, संचालन कर रहे डॉ.श्लेश गौतम ने ‘लिखा किया रह जाएगा रहता नहीं शरीर इसीलिए मरते नहीं तुलसी सूर कबीर’, राजस्थान की कविता किरण ने ‘नजर के जाम की खुशबू हसीं पैगाम की खुशबू, तेरे कांधे पे रखके सर गुजारी शाम की खुशबू, बिछड़ते वक्त जो तूने कभी लिखा था होंठों से मेरे हाथों में है अब तक वो तेरे नाम की खुशबू’, कानपुर के डॉ.कमलेश द्विवेदी ने ‘मेरी खातिर नींबू-पानी अपनी खातिर जाम किया, पर पीने वालों में उसने मेरा पहला नाम लिखा। किसके हिन्दू से मतलब है किसको मुस्लिम से मतलब, कुर्सी की खातिर ही इसने अल्लाह उसने राम लिखा।’ आदि रचनाएं पढ़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed