एमएलसी चुनाव : प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद, सपा-भाजपा में सीधा दिखा मुकाबला
प्रयागराज में जिला पंचायत मुख्यालय तथा नगर निगम परिसर समेत 25 एवं कौशाम्बी के आठ केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इसमें कुल 5104 मतदाता थे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 2917 रही, जिनमें से 2875 ने मतदान में भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (प्रयागराज-कौशाम्बी) के लिए शनिवार को हुए मतदान में कुल 5000 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। वहीं, 104 जनप्रतिनिधियाें ने मताधिकार का उपयोग नहीं किया। प्रयागराज में होलागढ़, फूलपुर, कौंधियारा, चाका तथा कौशाम्बी के चायल ब्लॉक में 100 फीसदी मतदान हुआ।
प्रयागराज में जिला पंचायत मुख्यालय तथा नगर निगम परिसर समेत 25 एवं कौशाम्बी के आठ केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इसमें कुल 5104 मतदाता थे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 2917 रही, जिनमें से 2875 ने मतदान में भाग लिया। इस तरह से 42 पुरुष जनप्रतिनिधि मतदान के लिए नहीं पहुंचे। वहीं 2187 महिला मतदाताओं में से 2125 ने मतदान किया।
डिप्टी सीएम केशव, मंत्री नंदी ने भी डाले वोट
इस तरह से 62 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री, एसएसपी अजय कुमार लगातार अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान के दौरान कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं रही।
सदर तहसील में 12 को होगी गिनती
मतगणना 12 अप्रैल को सदर तहसील परिसर में होगी। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स देर शाम तक सदर तहसील परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखे गए। तहसील परिसर तथा आसपास के इलाके छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम में बैलेट बॉक्स रखे जाने के दौरान भाजपा और सपा के प्रतिनिधि देर रात तक डटे रहे।
कहां कितने वोट पड़े
मतदान केंद्र मतों की संख्या पड़े वोट
नगर निगम प्रयागराज 86 82
जिला पंचायत 86 83
सोरांव 123 122
मऊआइमा 161 160
कौड़िहार 100 95
होलागढ़ 125 125
फूलपुर 169 169
बहादुरपुर 159 158
बहरिया 202 201
हंडिया 201 200
सैदाबाद 220 217
प्रतापपुर 196 189
धनूपुर 224 220
करछना 199 196
कौंधियारा 137 137
जसरा 153 148
चाका 53 53
शंकरगढ़ 174 170
मेजा 175 172
मांडा 171 164
उरुवा 179 178
कोरांव 286 284
श्रृंग्वेरपुर 116 111
भगवतपुर 116 107
सहसों 97 96
चायल 78 78
अमिरसा 182 179
मूरतगंज 121 117
सिराथू 206 196
सैनी 162 155
ओसा 165 161
सरसवां 139 136
कौशाम्बी 143 141
कुल 5104 5000
नंदी, सिद्धार्थ नाथ का दावा, सभी सीटों पर जीत रही भाजपा
विधान परिषद चुनाव में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शनिवार को नगर निगम में अपना मतदान किया। मतदान के बाद नंदी और सिद्धार्थ नाथ ने दावा कि शनिवार को जिन 27 सीटों पर मतदान हुआ, उन सभी में भाजपा जीत दर्ज करेगी। नौ सीट भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है।
नगर निगम में मतदान के बाद सिद्धार्थ नाथ ने संभल से सपा सांसद शफीकुउर्रहमान वर्क के रामायण और अजान को लेकर दिए विवादित बयान पर सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सपा सांसद संप्रदायिकता के माहिर लोगों में हैं। वह सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को समाजवादी पार्टी में रहने से अखिलेश यादव को रोकना चाहिए। वहीं सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि इस बारे में शिवपाल यादव ही जवाब दे सकते हैं। अगर कोई भारतीय नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के तहत भाजपा में आना चाहता है तो उसका स्वागत है।