{"_id":"5a0358144f1c1bd9798bb02d","slug":"mla-starts-intercity-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय बस सेवा का विधायक ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय बस सेवा का विधायक ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय तहसील के पूरामुफ्ती से इलाहाबाद होते हुये झूंसी त्रिवेणीपुरम के लिये विधायक चायल ने नगरीय बस सेवा का शुभारंभ किया। बस सेवा शुरू होते ही इलाकाई छात्र-छात्राओं व व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इलाहाबाद झूंसी त्रिवेणीपुरम से पूरामुफ्ती तक नगरीय बस सेवा दो साल पहले ठप हो गई थी।
बस सेवा ठप होने के बाद इलाके के छात्र-छात्राओं व व्यापारियों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्याओं को देखते हुये विधायक चायल संजय गुप्ता ने बुधवार को पूरामुफ्ती से बस सेवा का शुभारंभ कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं, स्थानीय व्यापारियों व अन्य लोगों को सफर करने में आसानी होगी।
दोबारा बस सेवा प्रारम्भ होने से इलाकाई लोगों ने राहत की सांस ली है। इस अवसर पर यातायात अधीक्षक आरडी सोनकर, एआरएम आर एस पांडेय, यातायात निरीक्षक केके मिश्र के अलावा भाजपा के शंभू केसरवानी, पुष्पा देवी, रतन केसरवानी, रोहित वर्मा, बलराम साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।