{"_id":"68a83214d91fa8c031016d17","slug":"mla-met-ministers-in-delhi-asked-for-budget-for-outer-ring-road-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दिल्ली में मंत्रियों से मिले विधायक, आउटर रिंग रोड के लिए मांगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दिल्ली में मंत्रियों से मिले विधायक, आउटर रिंग रोड के लिए मांगा बजट
Fri, 22 Aug 2025 02:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:32 PM IST
सार
विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल और एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने दिल्ली में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। विधायकों ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए मंत्रियों को बधाई दी।
विज्ञापन
रिंग रोड कनेक्टिवटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल और एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने दिल्ली में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। विधायकों ने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए मंत्रियों को बधाई दी। साथ ही प्रयागराज में चल रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विधायकों ने कहा, जिले में रेल ओवरब्रिज व फ्लाईओवरों का जाल बिछ गया। विधायक दीपक ने कहा कि इनर रिंग रोड का कार्य प्रयागराज में तेजी से चल रहा है। उन्होंने नितिन गडकरी से कहा कि अब आउटर रिंग रोड के लिए सरकार बजट जारी कर दें। उधर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष विधायकों ने एमएनएनआईटी में चल रही इंडस्ट्री को संस्थान की ओर से भेजे जा रहे नोटिस का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विधायक दीपक ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही एमएनएनआईटी के अफसरों से वार्ता की। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बताया मंत्रियों ने प्रयागराज के विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन