फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mistreatmentwith professors at the University of Allahabad

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों से बदसलूकी

Tue, 03 May 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 03 May 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के मुद्दे पर सोमवार को आंदोलन के दौरान वरिष्ठ शिक्षकों के साथ अभद्रता तथा उन्हें धमकी दिए जाने की भी शिकायत हुई है। आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर हंगामा करने के बाद आंदोलनकारियों ने शिक्षकों को अपशब्द कहे। गृह विज्ञान की प्रो. संगीता श्रीवास्तव का मोबाइल लेकर उसे ऑफ कर दिया। प्रो. श्रीवास्तव ने कुलपति से शिकायत के अलावा छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत कई के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी है। इनके अलावा डीन आर्ट्स प्रो. ए. सत्यनारायण ने भी धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुलपति को लिखे पत्र में ग्लोबलाइजेशन के कोऑर्डिनेटर पद से हटाए गए प्रो. वीपी सिंह तथा ऋचा सिंह से खुद को खतरा भी बताया है।
विज्ञापन


प्रो. सत्यनारायण का कहना है कि यदि उनके साथ कुछ होता है तो प्रोफेसर सिंह और ऋचा सिंह जिम्मेदार होंगी। वहीं प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि वह चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में एक जांच के सिलसिले में बैठक कर रहीं थी। बैठक में डीन सीडीसी प्रो. असीम मुखर्जी के अलावा बाहर से बुलाए गए विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। छात्र गेट तोड़कर अंदर पहुंच गए। प्रोफेसर संगीता ने बताया कि छात्रों ने अभद्र भाषा का उपयोग किया। एक छात्र ने उनका मोबाइल भी ले लिया और उसे ऑफ कर दिया। प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कुलपति से इसकी लिखित शिकायत की है। साथ में छात्रसंघ अध्यक्ष तथा अन्य के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. एनके शुक्ला ने बताया कि जल्द ही तहरीर थाने भेज दी जाएगी। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने वरिष्ठ शिक्षकों को धमकी देने तथा उनके साथ बदसलूकी के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed