{"_id":"614b46308ebc3e0dd378a3e9","slug":"miscreants-looted-more-than-50-thousand-rupees-at-petrol-pump-on-lalganj-kalakankar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने लालगंज-कालाकांकर हाइवे पर पेट्रोल पंप पर दिया लूट की घटना का अंजाम, 50 हजार से अधिक लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदमाशों ने लालगंज-कालाकांकर हाइवे पर पेट्रोल पंप पर दिया लूट की घटना का अंजाम, 50 हजार से अधिक लेकर फरार
Wed, 22 Sep 2021 08:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Sep 2021 08:35 PM IST
सार
सीओ जगमोहन का कहना है सेल्समैन से रुपये की छिनैती को लेकर सूचना पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली के लालगंज-कालाकांकर हाइवे पर बुधवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने बेखौफ पेट्रोल पंप पर पचास हजार से अधिक की नकदी की लूट की वारदात अंजाम दी। तमंचे से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन से रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट की घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई। बेलहा निवासी विष्णु सिंह बेलहा मे श्रीशक्ति फ्यूल स्टेशन के प्रोपाइटर है। बुधवार को अपरान्ह करीब तीन बजे कोतवाली के तिना निवासी सेल्समैन राजन पाल पेट्रोल पंप पर मौजूद था। इस बीच तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पेट्रोल लेने के बहाने आए। देखते ही देखते बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और सेल्समैन को दहशत मे लेकर उसके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ जगमोहन तथा कोतवाल कमलेश पाल आनन-फानन मे पेट्रोल पंप पर फोर्स के साथ पहुंचे। फरार होते समय बदमाशों की जेब से मौके पर तीन कारतूस भी गिर गया। घटना को लेकर पेट्रोल पंप के संचालक विष्णु सिंह का कहना है कि पचास हजार से अधिक की लूट हुई है। हिसाब किताब मिलाकर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
सीओ जगमोहन का कहना है सेल्समैन से रुपये की छिनैती को लेकर सूचना पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी पर राहगीरों के साथ आस-पास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या मे पेट्रोल पंप पर एकत्रित हो गए। बेखौफ बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिए जाने से लोगों मे आक्रोश भी देखा गया। बता दें अभी 18 सितंबर को नगर के एक इंटर कॉलेज मे भी बदमाशों ने असलहे की नोंक पर एक शिक्षिका के साथ चैन छिनैती की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था। उस घटना मे अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन