फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Miscreants entered the table to steal, shot the woman when she woke up, also beat up her family members

Prayagraj : मेजा में चोरी करने घुसे बदमाश, महिला जगी तो मारी गोली, परिजनों को भी पीटा

Sun, 08 Sep 2024 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 07:29 PM IST
सार

घटना की सूचना पर मौके पर मेजारोड चौकी इंचार्ज अंकुश कुमार, सिरसा चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा के साथ मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए। चोरों की तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। कुछ देर में मौके पर मेजा के एसीपी रवि कुमार गुप्ता भी पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। चोरों का सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Miscreants entered the table to steal, shot the woman when she woke up, also beat up her family members
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाके के अमिलिया खुर्द गांव में शनिवार रात एक घर में घुसे छह-सात बदमाशों ने जमकर तांडव किया। घर में लोगों के जाग जाने पर बदमाशों ने एक महिला को तमंचे से गोली मार दी। महिला को कई छर्रे सिर में लगे हैं। जिससे वह घायल हो गई।

विज्ञापन

चोरों ने प्रतिरोध कर रहे परिजनों को पीटा। पिटाई से एक युवक भी चोटिल हो गया है। चोर घर से नकदी सहित पांच लाख के गहने उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने चार पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

अमिलिया खुर्द के रंगलाल पटेल कर्नाटक में एक कंपनी में काम करते हैं। यहां घर पर उनकी पत्नी राधा देवी, सास प्रेमा देवी, ससुर राजेंद्र पटेल और दो बच्चों के साथ रहती हैं। शनिवार आधी रात चोर घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। जिस कमरे में बच्चों को लेकर राधा देवी सोई थीं, उस कमरे का दरवाजा शब्बर मारकर चोरों ने तोड़ डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश अंदर घुसे तो राधा की नींद खुल गई। कमरे में रखे बाक्स को चोर उठाकर ले जाने लगे तो राधा ने विरोध किया। इस बीच चोरों ने तमंचे से महिला पर फायर झोंक दिया। गोली राधा को न लगकर दीवार में जा धंसी, लेकिन गोली के कई छर्रे उनके सिर में जा धंसे। जिससे राधा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। महिला के मुताबिक दो बदमाश घर में घुसे थे, जबकि चार-पांच बदमाश घर के बाहर खड़े थे।

बाॅक्स लेकर चोर निकलने लगे तो राधा के चाचा रामबहादुर ने विरोध किया तो उन्हें भी शब्बर से मारा पीटा। रविवार सुबह चोरी दोनों बॉक्स घर से कुछ दूरी पर टूटे हाल में बरामद किए गए। राधा के मुताबिक नकदी सहित पांच लाख के गहने चोर उठा ले गए हैं।

घटना की सूचना पर मौके पर मेजारोड चौकी इंचार्ज अंकुश कुमार, सिरसा चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा के साथ मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए। चोरों की तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। कुछ देर में मौके पर मेजा के एसीपी रवि कुमार गुप्ता भी पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। चोरों का सुराग नहीं लग सका।

चोरों का एक ही गिरोह लगातार इलाके में घटना को अंजाम दे रहा है। अमिलिया खुर्द गांव में हुई घटना में महिला को गोली के छर्रे नहीं लगे हैं बल्कि मारपीट से उसे जख्म पहुंचा है। हालांकि महिला के सिर में लगी चोट का मेडिकल कराया जाएगा। जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि गोली के छर्रे धंसे हैं या मारपीट में उसे चोट पहुंची है। मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा जिले की भी टीम लगी हुई है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। - रवि कुमार गुप्ता एसीपी मेजा

एक माह में आधा दर्जन चोरियां

मेजारोड पुलिस पर चोर भारी पड़ रहे हैं। महीने भर के अंदर आधा दर्जन स्थानों पर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चोर लगातार चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस लापरवाह बनी हुई है। महीने भर के अंदर आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की घटनाएं सिर्फ और सिर्फ मेजारोड पुलिस चौकी के गांवों में घटी है। एक भी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed