फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mischief in Jhansi's ashram, rape with elderly woman, stirring stirring

झूंसी के आश्रम में अधर्म, बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, मचा रहा हड़कंप

Sat, 20 Jul 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mischief in Jhansi's ashram, rape with elderly woman, stirring stirring
Mischief in Jhansi's ashram, rape with elderly woman, stirring stirring
झूंसी के आश्रम में वृद्धा के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

0 दरिंदे ने चाकू की नोक पर की शर्मनाक हरकत, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी। झूंसी क्षेत्र के एक आश्रम बृहस्पतिवार की रात शर्मसार हो गया। मानवता के नाम पर कलंक एक युवक ने चाकू की नोक पर आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला के दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे खोजा जा रहा है।

आश्रम में तकरीबन डेढ़ दशक से मध्य प्रदेश की एक बुजुर्ग महिला (75) रह रही हैं। मुख्य आश्रम के ठीक सामने स्थित दूसरी बिल्डिंग के महिला कक्ष में बृहस्पतिवार की रात वह सोई थीं। तकरीबन डेढ़ बजे एक दरिंदा वहां पहुंचा तथा चाकू की नोक पर वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे के भागते ही वृद्धा दौड़ती हुई आश्रम की छत पर सोए दो वेदपाठियों के पास पहुंचीं और उन्हें पूरी बात बताई। उनमें से एक वेदपाठी ने दरिंदे को दौड़ाया भी, लेकिन तब तक वह फरार हो गया। शुक्रवार को उन्होंने जब घटना को बताया तो हड़कंप मच गया। शाम तकरीबन पांच बजे पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई तो इंसपेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा तफ्तीश की। बाद में 108 एंबुलेंस से वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से आश्रम में हड़कंप मचा हुआ था। इंसपेक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी संभावना है कि आरोपी आश्रम के बारे में अच्छी तरह जानता हो। हुलिये के आधार पर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed