फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mirzapur businessman caught with 13 lacs rupees

लाखों रूपये के साथ मिर्जापुर का कारोबारी धरा गया, पत्नी कार समेत हुई फरार

Fri, 04 Oct 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur businessman caught with 13 lacs rupees
शहर में करोड़ों की चोरी के बाद शास्त्री पुल पर पुलिस कर रही थी चेकिंग, देर रात तक होती रही पूछताछ
विज्ञापन

झूंसी। थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर बृहस्पतिवार की शाम झूंसी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिर्जापुर के एक कारोबारी को लाखों रुपये के साथ दबोच लिया। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहा था। पुलिस की चेकिंग देखकर वह नोटों से भरा बैग लेकर उतर गया और उसकी पत्नी कार समेत फरार हो गई। पकड़े गए कारोबारी से पुलिस पूछताछ कर रही थी।

शहर के सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार की शाम स्टेशन कैंपस परिसर में कैश वैन के भीतर रखे कैश बाक्स समेत एक करोड़ साठ लाख रुपये पार किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस पर एसएसपी के आदेश पर पूरे जिले में नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई जा रही थी। झूंसी पुलिस भी शास्त्री पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मिर्जापुर का एक कारोबारी भी पत्नी के साथ कार से जा रहा था। पुलिस की चेकिंग देख वह सन्न रह गया। वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कार से रुपयों से भरा बैग लेकर उतरा और पैदल आगे बढ़ने लगा। इसी बीच उसकी पत्नी कार लेकर वहां से फरार हो गई। पुलिस को शक हुआ तो बैग लेकर जा रहे कारोबारी को रोक लिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 13 लाख रुपये थे। इस पर पुलिस भी सन्न रह गई। इंसपेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव ने झूंसी थाने लाकर बैग में भरे नोट गिनवाए तो कुल 13 लाख रुपये निकले। पकड़े गए व्यापारी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि पैसे प्रयागराज से कलेक्शन करके ले जा रहा है। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed