फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mirganj police returned 100 laborers from hiding in hiding

छिपते छिपाते पंजाब से आए 100 मजदूरों को मीरगंज पुलिस ने लौटाया

Sat, 02 May 2020 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mirganj police returned 100 laborers from hiding in hiding
बहेड़ी में अपना नाम दर्ज कराते प्रवासी मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रेड जोन का हवाला बिना पास प्रवेश की नहीं दी अनुमति
विज्ञापन

50 मजदूरों को ले गई मिलक पुलिस, बाकी शाम तक बार्डर पर ही डटे रहे

मीरगंज। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के पलायन का सिलसिला अनवरत जारी है। शनिवार को भी करीब सौ से ज्यादा मजदूर साइकिल से मीरगंज बार्डर पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। कुछ मजदूरों को मिलक पुलिस अपने साथ ले गई। अन्य मजदूर जिले की सीमा पर शाम तक डटे रहे।

शनिवार को मीरगंज पहुंचे गोरखपुर, गाजीपुर और बिहार, झारखंड आदि के रहने वाले प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने रोक लिया और रामपुर की सीमा में फिर से लौटा दिया। गोरखपुर के संत कबीर नगर निवासी नरेश, राजकपूर, मुनीम आदि दर्जन भर मजदूरों ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करते थे। मजदूरी तो मिलना बंद हो ही गई थी और लॉकडाउन भी लगातार बढ़ता जा रहा था। जब भेट भरना भी मुश्किल होने लगा तो पांच दिन पहले साइकिल से घर की ओर निकल पड़े। पंजाब पुलिस से बचने के लिए जमुना और गंगा नदी तैरकर पार की। गाजीपुर निवासी केदार, जवाहर और संतोष कुमार ने बताया कि वह दो दिन पहले बिजनौर से चले थे। वहां खाने तक के लाले थे, मजबूरी में घर जाना ही सही लगा। इसी तरह से करीब 100 मजदूरों को मीरगंज पुलिस ने रामपुर सीमा पर रोका था। मजदूर पुलिस-प्रशासन से घर जाने की दरकार करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जिले में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मिलक प्रशासन 50 मजदूरों को वाहनों के जरिये अपने इलाके में ले गया, लेकिन करीब छह दर्जन लोग बरेली रामपुर बार्डर पर ही शाम तक जमे रहे। पुलिस का कहना है कि बरेली रेड जोन घोषित है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को बगैर पास के सीमा में प्रवेश करने की छूट नहीं है इसलिए उन्हें लौटा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed