एयर शो : मिराज, सुखोई ने किया फ्लाई पास्ट, हेलीकॉप्टर से कूदे गरुड़ फोर्स के जवान
हीरक जयंती समारोह के मौके पर हवाई प्रदर्शनों में जमीन की सतह से लेकर आठ हजार फीट की ऊंचाई से रोमांचकारी ‘कॉम्बैट फ्री फाल’ का भी प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा चेतक हेलीकाप्टर, मिराज-2000, सू-30 तथा किरन एयरक्राफ्ट द्वारा फ्लाई पास्ट एवं सू-30 एयरक्राफ्ट द्वारा लो लेवल एयरोबेटिक्स का प्रदर्शन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायु सेना के मध्य वायु कमान मुख्यालय की ओर से मनाए जा रहे हीरक जयंती समारोह में शनिवार को फ्लाई पास्ट हुआ। इस दौरान सुखोई, मिराज आदि लड़ाकू विमानों ने यहां फ्लाई पास्ट किया। पल भर में ही यह विमान फ्लाई पास्ट करते आंखों से ओझिल हो गए। इस दौरान एएलएच हेलीकॉप्टर से गरुड़ फोर्स के जवान नीचे कूदे। उनके इस प्रदर्शन पर बमरौली में मौजूद लोगों ने खूब तालियां भी बजाईं।
हीरक जयंती समारोह के मौके पर हवाई प्रदर्शनों में जमीन की सतह से लेकर आठ हजार फीट की ऊंचाई से रोमांचकारी ‘कॉम्बैट फ्री फाल’ का भी प्रदर्शन हुआ। इसके अलावा चेतक हेलीकाप्टर, मिराज-2000, सू-30 तथा किरन एयरक्राफ्ट द्वारा फ्लाई पास्ट एवं सू-30 एयरक्राफ्ट द्वारा लो लेवल एयरोबेटिक्स का प्रदर्शन किया गया। विमानों की कलाबाजियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम में एयर मार्शल एवं एयर अफसर कमांडिंग इन चीफ एपी सिंह एवीएसएम ने भी शिरकत की। इस अवसर भूतपूर्व एओसी-इन-सी, सिविल एवं मिलिट्री विभाग के लोग भी शामिल हुए। हवाई प्रदर्शन का लुत्फ मध्य वायु कमान तथा अन्य समकक्षी रक्षाबलों के कार्मिकों एवं उनके परिजनों के साथ तमाम स्कूलों के बच्चों ने भी उठाया।
संगम नगरी पहुंचे एयर चीफ मार्शल ने कमांडरों संग की बैठक
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने मध्य वायु कमान मुख्यालय के हीरक जयंती समारोह में शिरकत की। वह शुक्रवार को ही प्रयागराज पत्नी नीता चौधरी के साथ पहुंचे। इस दौरान एयर चीफ मार्शल ने यहां आयोजित कमांडर सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने कमांडरों के साथ भावी योजनाओं पर विचार विमर्श किया।
कमांडर्स कॉन्कलेव के दौरान मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी ने कमान के अधीनस्थ बेसों के कमांडरों को संबोधित किया । इस दौरान वायुसेना के तमाम ऑपरेशन, अनुरक्षण एवं प्रशासन संबंधी मामलों पर चर्चा हुई। एयर चीफ मार्शल ने कार्मिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। हीरक जयंती की उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दी। मुख्यालय में ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया। सुबह वायुसेना के विमान से वह वापस चले गए।