फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minorities should not have any concessional rights: Prof. Faizan

अल्पसंख्यकों को रियायत नहीं अधिकार चाहिए: प्रो. फैजान

Sun, 11 Nov 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 11 Nov 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Minorities should not have any concessional rights: Prof. Faizan
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
 नॉलसार विश्वविद्यालय हैदराबाद के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को रियायत नहीं अधिकार चाहिए। भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में स्पष्ट रूप से वर्णन है। जरूरत इस बात की है कि लाभार्थी को इसका लाभ मिल सके। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को आयोजित शताब्दी समारोह में ‘देश की उन्नति एवं विकास में अल्पसंख्यक संस्थानों का योगदान’ विषयक संगोष्ठी में प्रो. फैजान ने ये बातें कहीं। उन्होंने देश में मध्यकाल से लेकर आजाद भारत में अब तक का विस्तृत उल्लेख करते हुए अल्पसंख्यकों की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन


शताब्दी समारोह में साधना सदन के निदेशक फादर लियो ने ईसाई अल्पसंख्यक संस्थाओं का वतन के विकास में कितना योगदान रहा है, इस पर विस्तार से बात रखी। इविवि उर्दू विभाग के प्रो. अली अहमद फातमी ने प्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों में स्थापित अल्पसंख्यक संस्थाओं के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य की संभावित योजनाओं के बारे में तल्खी से अपने विचार रखे। मजीदिया इस्लामिया के विद्यार्थी के तौर पर अपने समय को याद कर वह भावुक भी हुए।
विज्ञापन


हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. यूसुफ़ा नफीस ने औरतों के इल्म पर जोर देेकर बोली कि मर्दों के साथ इल्म का मुकाबला न हो बल्कि एक दूसरे का सहायक बनकर देश के विकास में अपना योगदान दें। लखनऊ विवि के डॉ. फाजिल हाशमी ने कहा कि धार्मिक एवं भाषाई आधार पर लोकतांत्रिक अधिकार का संवैधानिक अनुच्छेद के अनुसार विश्लेषित करने की आवश्यकता है। स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अहसानुल्लाह, प्रबंधक फरहानुल्लाह और प्रधानाचार्य सैय्यद वकार अजीज ने देश की उन्नति में अल्पसंख्यक संस्थानों की योगदान पर विस्तृत चर्चा की। संचालन शिक्षिका डॉ. रफत फाजिल हाशमी और हिंदी प्रवक्ता बिन्ते फातिमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अब्दुल हकीम, असरार गांधी, प्रो. अब्दुल क़ादिर जाफरी, प्रो.उमा शंकर तिवारी, प्रो. सालिहां रशीद, डॉ. अशफाक हुसैन, डॉ. विधु खरे दास, एक्टर असगर अली, फिल्म निर्देशक अजित दुबे, डॉ. रेहाना तारिक, डॉ. फखरुल करीम, मो. याकूब, अहमद हसनैन, हबीबुर रहमान, खुर्शीद अहमद, मो. यासीन, मो. सलीम, डॉ. प्रवीण उपाध्याय, डॉ. पद्मा सिंह, जुबैर अंसारी, शफीक हनफी, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। रविवार को चित्रकार व कला शिक्षक तलत महमूद के निर्देशन में 11 बजे से विद्यालय में आर्टिस्ट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed