{"_id":"6a1c0ab969653c4df608f0ba","slug":"minor-victim-gets-permission-to-terminate-pregnancy-trial-court-gives-order-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भ समापन की मिली अनुमति, ट्रायल कोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भ समापन की मिली अनुमति, ट्रायल कोर्ट ने दिया आदेश
Sun, 31 May 2026 03:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 May 2026 03:47 PM IST
सार
जिला न्यायालय ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को जुड़वा गर्भ समापन की अनुमति दे दी। कहा कि किसी महिला को अपने शरीर संबंधी मामलों में निर्णय लेने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिला न्यायालय ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को जुड़वा गर्भ समापन की अनुमति दे दी। कहा कि किसी महिला को अपने शरीर संबंधी मामलों में निर्णय लेने का पूरा अधिकार है। यह अधिकार अनुच्छेद-21 के तहत प्रदत्त व्यक्तिगत स्वतंत्रता और निजता के अधिकार का अभिन्न हिस्सा है। नाबालिगों और अवांछित गर्भावस्था के मामलों में इस अधिकार पर अनावश्यक प्रतिबंध नहीं लगाए जा सकते।
विज्ञापन
यह आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू कनौजिया ने दिया। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत के समक्ष मेडिकल रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता सात सप्ताह की गर्भवती थी। जिला महिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड विभाग की ओर से 19 मार्च 2026 को किए गए परीक्षण में जुड़वा (ट्विन) गर्भ की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पीड़िता के परिवारवालों ने नौ मई 2026 को ही विवेचक को जानकारी दे दी थी, लेकिन गर्भ समापन को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अदालत ने कहा कि पीड़िता की परिस्थितियों को देखते हुए गर्भ समापन की अनुमति देना न्यायोचित और आवश्यक है।
विज्ञापन